Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेस्ट क्रिकेट के 3 बड़े रिकॉर्ड जो पिछली शताब्दी में बने लेकिन आज तक नहीं टूटे

क्रिकेट में हर दिन रिकॉर्ड टूटता और बनता है। इसके बावजूद कई ऐसे रिकॉर्ड हैं जिनका टूटना लगभग नामुमकिन ही है। क्रिकेट में ऐसे कई रिकॉर्ड भी हैं। जिसमें ब्रायन लारा का टेस्ट पारी में 400 रन, रोहित शर्मा का वनडे पारी में 264 रन इत्यादि शामिल हैं। ये सभी रिकॉर्ड इसी शताब्दी में बने हैं। आज हम आपको क्रिकेट के तीन ऐसे रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं, जो वर्षों पहले बने थे लेकिन आज तक नहीं टूटे…

3. एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन

टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड ब्रायन लारा के नाम दर्ज है लेकिन क्या आपको पता है, एक टेस्ट मैच में किसी बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा रन बनाये हैं। यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ग्राहम गूच के नाम दर्ज है।

गूच ने 1990 में भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच की दोनों पारी मिलकर 456 रन बनाये थे। पहली पारी में उन्होंने 333 और दूसरी पारी में 123 रन बनाये। इस रिकॉर्ड के बने 30 साल होने वाले हैं लेकिन आज तक नहीं टूटा।

2. टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट

एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी इंग्लैंड के खिलाड़ी के नाम ही दर्ज है। ऑफ स्पिन गेंदबाज जिम लेकर ने 1956 में मैनचेस्टर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह कारनामा किया था।

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में उन्होंने 37 रन देकर 9 बल्लेबाजों को आउट किया था। दूसरी पारी में उन्होंने 53 रन देकर 10 विकेट लिए। वह टेस्ट पारी में 10 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी हैं। उनका रिकॉर्ड तोड़ने के लिए एक ही गेंदबाज को टेस्ट मैच के सभी 20 विकेट लेने होंगे।

1. टेस्ट में सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी औसत

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज सर डोनाल्ड ब्रेडमै के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज है। आज तक टेस्ट क्रिकेट में कोई बल्लेबाज इस रिकॉर्ड के आसपास भी नहीं पहुँच पाया है।

ब्रेडमैन ने अपने करियर में 52 मैच खेले और इसमें उन्होंने 99.94 की औसत से 6996 रन बनाये थे। अगर वह अपनी अंतिम पारी में चार रन बना लेते तो उनका औसत 100 का रहता लेकिन वह बिना खाता खोले आउट हो गये थे। उनके बाद सबसे बेहतरीन औसत माइकल वोग्स का है, उन्होंने 61.87 की औसत से रन बनाये थे।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post टेस्ट क्रिकेट के 3 बड़े रिकॉर्ड जो पिछली शताब्दी में बने लेकिन आज तक नहीं टूटे appeared first on Sportzwiki.