भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप 2019 में होने वाला मैच पूरी तरह से विवादों में आ गया है. इस मैच से बीसीसीआई बायकॉट करने पर विचार कर रही है. भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच 16 जून को ओल्ड ट्रेफर्ड में विश्व कप 2019 का मैच खेला जाना है, लेकिन फिलहाल जिस तरह से पाकिस्तान को लेकर भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों और भारत सरकार का रवैया है. उसे देखते हुए बीसीसीआई पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच से अपना नाम वापस ले सकती है.
कोहली, धोनी और शास्त्री से पूछा जायेगा

सूत्रों के अनुसार, बीसीसीआई के अधिकारी इस मुद्दे पर निर्णय लेने से पहले कप्तान विराट कोहली, मुख्य कोच रवि शास्त्री और पूर्व कप्तान एमएस धोनी के साथ चर्चा का इंतजार कर रहे हैं.
भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों से पूछने के बाद ही पाकिस्तान से खेलने या ना खेलने पर अब फैसला लिया जायेगा.
संवैधानिक या अनुबंध के जरिये पाकिस्तान को विश्व कप से बाहर करने का कोई तरीका नहीं

बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी 26 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की बैठक में इस मुद्दे को उठाएंगे. बता दें, कि विनोद राय ने कथित तौर पर राहुल जौहरी को आईसीसी को पत्र लिखकर पाकिस्तान को विश्व कप से प्रतिबंधित करने के लिए कहा था, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, कि जौहरी ने पत्र लिखा है या नहीं.
हालाँकि, बीसीसीआई के अधिकारी कह रहे है, कि इस पत्र का फायदा नहीं है, क्योंकि आईसीसी इसे खारिज कर देगा.
संवैधानिक या अनुबंध के जरिये पाकिस्तान को विश्व कप से बाहर करने का कोई तरीका नहीं है. आईसीसी का संविधान सदस्यों को क्वालीफाई करने की स्थिति में आईसीसी की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने को अधिकार देता है.
आईसीसी बोर्ड के बहुमत को हासिल नहीं कर पाएंगे

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, “अगर भारत, पाकिस्तान को विश्व कप से प्रतिबंध करने के लिए ICC को पत्र लिखता है, तो हमें अप्रैल में होने वाली वार्षिक बैठक में बहुमत साबित करना होगा.
हम अभी आईसीसी बोर्ड के बहुमत को हासिल नहीं कर पाएंगे और आईसीसी इसे खारिज कर देगा, जिसका हमें कोई फायदा नहीं होगा. इससे 2021 चैंपियंस ट्रॉफी और 2023 विश्व कप की मेजबानी करने के हमारे अवसरों पर भी प्रभाव पड़ सकता है.”
हालाँकि, सीओए ने आज शुक्रवार को इस मुद्दे पर एक बैठक की हैं और आईसीसी के सामने दुबई में 27 फरवरी से लेकर 2 मार्च के बीच होने वाली आईसीसी की बैठकों में मुद्दे को उठाने की बात कही है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post बीसीसीआई ने इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर छोड़ा पाकिस्तान से विश्वकप में मैच खेलने या न खेलने का फैसला appeared first on Sportzwiki.