Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चहल टीवी पर रोहित ने कहा शुभमन गिल नहीं अब यह खिलाड़ी करेगा विराट की जगह नंबर 3 पर बल्लेबाजी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए आखिरी वनडे मैच में भारतीय टीम ने शानदार तरीके से मैच जीत लिया. इसके बाद चहल टीवी पर एक बार फिर गेस्ट के रूप में रोहित शर्मा आए. बता दें, इस मैच में भी चहल ने कमाल की गेंदबाजी की उन्होंने 10 ओवर में 41 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए.

इसके बाद टीम के कप्तान रोहित शर्मा चहल टीवी पर गेस्ट बनकर आए. उसके बाद वहां खूब मस्ती देखने को मिली. बता दें, चहल चौथे मैच में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे.उन्होंने 18 रनों का योगदान दिया था. भारतीय टीम पिछले मैच में शर्मनाक तरीके से हार गई थी.

चहल ने रोहित शर्मा से बातचीत के दौरान पुछा ये सवाल 

जीत के बाद जब चहल ने रोहित शर्मा से बातचीत की तो इस दौरान कई बातों के बीच चहल ने ये भी पूछ डाला कि क्या मैं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकता हूं. चहल के इस सवाल पर हिटमैन रोहित शर्मा ने मुस्कराते हुए करारा जवाब दिया और साथ ही एक ऐसी चुनौती भी चहल के सामने पेश कर दी जिसको लेकर वो कुछ बोल ही नहीं पाए.

दरअसल, जब चहल ने रोहित से ये सवाल पूछा कि क्या वो विराट कोहली की जगह नंबर.3 स्थान पर बल्लेबाजी कर सकते हैं तो रोहित ने कहा,

यहाँ देखें वीडियो 

 

‘मैं इस बारे में टीम मैनेजमेंट से बात करूंगा और देखते हैं कि आपको नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है या नहीं.लेकिन मैं चाहूंगा कि आप उसके बाद उस मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बनें जिसमें भारतीय टीम को जीत मिले ना कि उस मैच में जहां हम हारें’

इसके बाद रोहित ने कहा-

‘हमारी टीम सिर्फ 10 नंबर तक बल्लेबाजों के बारे में सोचती है, 11 नंबर वाले बल्लेबाज के बारे में हम सोचते नहीं हैं, जैसे कि आप हो’.

इस पर चहल कहते हैं-

‘देखो हमारे मुंह पर बेइज्जती कर रहे हो’

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post चहल टीवी पर रोहित ने कहा शुभमन गिल नहीं अब यह खिलाड़ी करेगा विराट की जगह नंबर 3 पर बल्लेबाजी appeared first on Sportzwiki.