Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वर्ल्ड कप में 3 नंबर की जगह इस पोजीशन पर बल्लेबाजी कर सकते हैं कप्तान कोहली

स्पोर्ट्स डेस्क। सभी क्रिकेट टीमें ICC वर्ल्ड कप 2019 की तैयारियों में जुट गई है। वहीं भारतीय टीम भी खिलाड़ियों का चुनाव करने में लगी हुई है। लेकिन भारतीय टीम में काफी समय से चौथे नंबर पर बल्लेबाजी क्रम ठीक नहीं चल रहा जिसकी वजह से टीम को काफी नुकसान हो रहा है। ऐसे में भारतीय टीम के कोच के कोच रवि शास्त्री ने इसी साल इंग्लैंड में होने जा रहे ICC वर्ल्ड कप में कप्तान विराट कोहली को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेज सकते है।

शास्त्री ने कहा कि चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कोहली बल्लेबाजी इकाई को अधिक मजबूत करेंगे। कोहली के चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने मध्यक्रम और निचलेक्रम की बल्लेबाजी को मजबूत होगी। शास्त्री ने 'क्रिकबज' को दिए इंटरव्यू में कहा, 'भारत के टॉप तीन बल्लेबाजों के बारे में अच्छी बात यह है कि हालात और स्थिति को देखते हुए हम उन्हें अलग कर सकते हैं। कोहली जैसे बल्लेबाज़ को चौथे नंबर पर उतार सकते है और बल्लेबाजी क्रम में अधिक संतुलन के लिए हम तीसरे नंबर पर किसी और बल्लेबाज का चुनाव कर सकते है।'

आपको बता दें कि अंबाती रायुडू तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकल्प है। हाल ही में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन वनडे मैच में 90 रन की शानदार पारी खेली थी। यानी रायुडू को विराट कोहली से ऊपर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है। वहीं भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। पहला मैच भारत 80 रनों से हार गया।

यह भी पढ़े:-

IND vs NZ 1st T20: भारत को 80 रन से मात देकर न्यूजीलैंड ने बनाई सीरीज में बढ़त

AUS vs SL: स्टार्क के तूफान में उड़ा श्रीलंका, दूसरा टेस्ट 366 रनों से जीता

81 साल बाद इस बल्लेबाज ने दोहराया इतिहास, एक ही मैच में जड़े 2 दोहरे शतक



Herald