Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम चुनते हुए भारतीय चयनकर्ताओं ने इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के साथ की नाइंसाफी

विश्व कप से पहले भारतीय टीम के आखिरी सीरीज के लिए टीम का ऐलान हो गया है. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की टीम में वापसी हुई है. वहीँ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी टीम में वापस आ गए हैं. वनडे टीम से दिनेश कार्तिक को बाहर कर दिया गया है. हालांकि उनको टी-20 टीम के लिए टीम में जगह दी गई है.

भारतीय टीम में सलामी बल्लेबाज के एल राहुल की वापसी हुई है. वहीँ वनडे टीम के लिए ऋषभ पंत भी टीम में वापस आ गए हैं. दिनेश कार्तिक के टीम से निकाले जाने के बाद लोगो में गुस्से का माहौल है. आइए आपको बताते हैं किन किन खिलाड़ियों के साथ नाइंसाफी हुई है.

1. दिनेश कार्तिक 

भारतीय टीम का ये अनुभवी खिलाड़ी  लगतार कई अहम मौकों पर अपनी उपयोगी पारियां खेलकर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिकाएं भी निभाई थीं. निदहास ट्रोफी के फाइनल मैच में अंतिम बॉल पर छक्का जड़कर टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले कार्तिक टीम इंडिया में मौका मिलने पर खुद को साबित करने के लिए पूरा दमखम झोकते रहे. लेकिन  इस खिलाड़ी को टीम से बाहर निकाल दिया गया.

2. खलील अहमद 

भारतीय टीम का ये तेज गेंदबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए आखिरी टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में से एक था. खलील को विश्व कप के लिए चौथे तेज गेंदबाज के रूप में देखा जा रहा था. लेकिन विश्व कप से पहले आखिरी वनडे सीरीज में इस खिलाड़ी को मौका नहीं मिला है. अब ऐसा लग रहा है बाएं हाथ का ये तेज गेंदबाज भी विश्व कप के स्कीम से बाहर हो गया है.

3. रवींद्र जडेजा

भारतीय टीम के इस शानदार ऑलराउंडर को टीम से क्यों निकला गया किसी को समझ नहीं आया. इस खिलाड़ी को टीम में उतने मौके भी नहीं मिले और अचनाक टीम से बाहर कर दिया गया. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में तो जडेजा एक भी मैच नहीं खेल पाए थे.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम चुनते हुए भारतीय चयनकर्ताओं ने इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के साथ की नाइंसाफी appeared first on Sportzwiki.