ऑस्ट्रेलिया के महान सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के साथ अपनी जानकारी साझा की कि कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल जैसे स्पिनरों का सामना कैसे खेला जाए. वो ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ प्रेक्टिस सेशन में भी दिखें. ऑस्ट्रेलिया टीम अपने सरजमीं पर मिली हार का बदला इस सीरीज में लेना चाहेगी.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मुकाबला आज से शुरू होने वाला है. विश्व कप से पहले भारतीय टीम की ये आखिरी सीरीज होगी. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम को इसके बाद पाकिस्तान का दौरा करना है. इस बीच इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने बताया है की भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच किस टीम की जीत होगी.
इस टीम को बताया विजेता

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 के बाद वनडे सीरीज भी है. इन दोनों सीरीज में भारतीय टीम का पलड़ा भारी लग रहा है. हाल के दिनों में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है.
हेडेन ने कहा,
“न्यूजीलैंड में भारत ने जो जीत हासिल किया है, उसके आधार पर मुझे लगता है कि यह 4-1 (एकदिवसीय मैचों में) होने जा रहा है. और मुझे लगता है कि यह टी-20 में सीरीज बराबर रहने वाली है. ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय टीम को कड़ी टक्कड़ देगी”
रिकी पोंटिंग भी टीम के साथ जुड़े हुए हैं

ऑस्ट्रेलिया की टीम का हालिया प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है. उनके दो प्रमुख खिलाड़ी कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वार्नर बॉल टेम्परिंग की वजह से टीम से बाहर चल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया टीम इस दौरे के लिए अपने तेज गेंदबाज पैट कमिंस को उपकप्तान बनाया है. वहीँ टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग भी जुड़े हुए हैं.

अब देखना होगा ऑस्ट्रेलिया की टीम किस तरह भारत का मुकाबला करती है. वहीं भारतीय टीम की अगर बात करें तो उन्होंने अपनी सबसे मजबूत टीम के साथ सीरीज का आगाज कर जीता चाहेगी.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post मैथ्यू हेडन ने कहा, भारत 4-1 से जीतेगी वनडे सीरीज, टी-20 सीरीज होगा ड्रा appeared first on Sportzwiki.