Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप में ऋषभ पंत नंबर 4 पर करें बल्लेबाजी: मोहम्मद अजहरुद्दीन

आईसीस क्रिकेट विश्व कप के शुरुआत में अब कफिक्म समय बचा हुआ है। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम लगभग तैयार ही है। ऑस्ट्रेलिया और फिर न्यूजीलैंड में धमाकेदार प्रदर्शन से टीम ने विश्व कप के लिए अपनी तैयारी दिखा दी है। इसके बावजूद टीम में अभी दो- तीन जगह खाली है। इसके लिए ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, केएल राहुल और विजय शंकर जैसे खिलाड़ियों में टक्कर है।

वनडे मैचों में पंत का प्रदर्शन

ऋषभ पंत को वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले साल अक्टूबर में वनडे डेब्यू करने का मौका मिला था। वहां उन्हें तीन मैच खेलने का मौका मिला लेकिन वह सभी मैचों में पूरी तरह फ्लॉप रहे और टीम से बाहर होने पड़ा।

इसके अलावा टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल मैचों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वह भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। टी-20 मैच में भी उन्होंने ठीकठाक प्रदर्शन किया है।

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने की मांग

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने विश्व कप टीम में ऋषभ पंत को जगह देने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने पंत को नंबर चार पर बल्लेबाजी करवाने का सुझाव भी दिया है। मिड डे से बात करते हुए उन्होंने कहा

“मुझे लगता है कि अगर भारत 2019 में विश्व कप नहीं जीतता है तो मुझे बहुत निराशा होगी। इंग्लैंड में कप जीतने के लिए भारत के पास सभी प्रतिभाएँ हैं। मुझे लगता है कि भारत को प्लेइंग इलेवन में ऋषभ पंत को शामिल करना चाहिए और उन्हें नंबर 4 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए।”

पंत को सुझाव भी दिया

इसके साथ ही पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने ऋषभ पंत को सुझाव भी दिया है। पंत की विकेटकीपिंग पर अभी भी सवाल हैं। पूर्व कप्तान ने आगे कहा

“ऋषभ पंत को अभी भी खेल के लंबे प्रारूप में अपने विकेट कीपिंग कौशल में सुधार करने की जरूरत है, जहां ध्यान और एकाग्रता की खेल में काफी जरूरत होती है।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post विश्व कप में ऋषभ पंत नंबर 4 पर करें बल्लेबाजी: मोहम्मद अजहरुद्दीन appeared first on Sportzwiki.