Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

44 शहीद जवानों के लिए उबल उठा सौरव गांगुली का खून, बीसीसीआई के अलावा भारत सरकार से लगाया ये गुहार

14 फरवरी गुरुवार को करीब 3.30 बजे जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिलें में, सुरक्षा में तैनात जवानों पर आंतकियों ने एक फिदायीन हमला किया था. जिसमें देश की सुरक्षा करने वाले 40 जवान शहीद हो गए और कई जवान घायल हो गये थे.

पुलवामा हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान को लेकर और ज्यादा गुस्सा भर गया है और पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का उसे जवाब देने को कहा जा रहा है. हालाँकि, अब भारत दुनिया में पाकिस्तान को अलग-थलग करने की कोशिश कर रहा है.

गांगुली ने कहा, क्रिकेट के साथ-साथ कोई भी खेल ना हो पाकिस्तान के साथ 

इसी बीच इंडिया टीवी को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने एक बयान दिया है. जिसमे उन्होंने कहा है, कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट के साथ-साथ कोई भी खेल ना हो, साथ ही उन्होंने कहा है, कि अगर विश्व कप में भारत, पाकिस्तान टीम के साथ नहीं खेलता है, तो भी भारत के लिए कोई मुद्दा नहीं होगा.

बता दें, कि इससे पहले स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए हरभजन सिंह ने भी पाकिस्तान से विश्व कप में ना खेलने की बात कही थी.

पाकिस्तान से विश्व कप में ना खेले भारत 

सौरव गांगुली ने इंडिया टीवी से बात करते हुए कहा, “यह 10 टीमों का विश्व कप है और हर टीम अन्य टीम के साथ खेलेगी. मुझे लगता है, कि अगर भारत विश्व कप में एक मैच नहीं भी खेलता है, तो भारत के लिए यह कोई मुद्दा होगा. भारत, पाकिस्तान के साथ ना खेलकर भी आसानी से सेमीफाइनल में अपनी जगह बना सकती है.”

पाकिस्तान को कड़ा संदेश जाना चाहिए

सौरव गांगुली ने आगे अपने बयान में कहा, “मुझे लगता है कि भारत के बिना विश्व कप के साथ आईसीस के लिए खेलना वास्तव में कठिन होगा, लेकिन यह भी देखना होगा, कि क्या भारत, आईसीसी से कहकर पाकिस्तान को भाग लेने से रुकवा सकता है. चाहे जो भी हो मेरी निजी राय यह है, कि पाकिस्तान को कड़ा संदेश जाना चाहिए और उनके साथ मैच नहीं खेलना चाहिए.”

क्रिकेट के साथ सभी तरह के खेलों में लगा दी जाये रोक 

सौरव गांगुली ने आगे अपने बयान में कहा, “भारत के लोगो को जो भी प्रतिक्रिया है वह बिल्कुल सही है. इस घटना के बाद पाकिस्तान के साथ द्वीपक्षीय सीरीज खेलने की कोई संभावना है. मैं इस बात से बिल्कुल सहमत हूँ, कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट नहीं चाहिए. 

मैं यह भी कहूँगा, कि पाकिस्तान के साथ सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि हॉकी, फुटबॉल व अन्य खेल भी हमें पाकिस्तान के साथ बिल्कुल नहीं खेलने चाहिए.

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post 44 शहीद जवानों के लिए उबल उठा सौरव गांगुली का खून, बीसीसीआई के अलावा भारत सरकार से लगाया ये गुहार appeared first on Sportzwiki.