भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने सस्पेंड होने के बाद शानदार वापसी की है। सीरीज के तीसरे मैच में वापसी करते हुए उन्होंने न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाजों को आउट किया वहीं केन विलियमसन का शानदार कैच भी लपका। सीरीज के चौथे मैच में वह कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन आज अंतिम मैच में फिर विस्फोटक बल्लेबाजी की।
22 गेंद में बनाये 45 रन

भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरूआती झटके लगे लेकिन उनके बाद अंबाती रायडू और विजय शंकर ने पारी संभाल लिया लेकिन उन्होंने तेजी से रन नहीं बनाये। फिर भी टीम अच्छी स्थिति में थी।
नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने आये हार्दिक ने कीवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने सिर्फ 22 गेंद में 5 छक्के और दो चौके की मदद से 45 रन बनाये। इसके बाद गेंदबाजी में भी रॉस लेकर का महत्वपूर्ण विकेट चटकाया।
तीन गेंद पर लगाये तीन छक्के

हार्दिक पांड्या ने इस मैच न्यूजीलैंड के लेग स्पिन गेंदबाज टॉड एस्टल को लगातार तीन गेंदबाज में तीन छक्के जड़ दिए। उन्होंने भारतीय पारी के 47वें ओवर में यह कारनामा किया।
ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक कोई रन नहीं ले पाए लेकिन दूसरे गेंद को उन्होंने लॉन्ग ऑन पर छक्का जड़ा। उससे अगली गेंद को पांड्या ने कवर के ऊपर से छक्का जड़ा। ओवर की चौथी गेंद हार्दिक ने एक और छक्का जड़कर लगातार तीन छक्के जड़ दिए।
चौथी बार वनडे में लगातार तीन छक्के

वनडे मैचों में यह चौथा मौका है, जब हार्दिक पांड्या ने ओवर की लगातार तीन गेंद पर तीन छक्के जड़े हैं। इसके साथ ही उन्होंने एबी डिविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। डिविलियर्स में भी वनडे मैचों में चार बार लगातार तीन गेंद पर तीन छक्के जड़े हैं।
सबसे पहले उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में इमाद वसीम के ओवर में तीन छक्के जड़े थे। उसके बाद उसी टूर्नामेंट के फाइनल में उन्होंने शादाब खान की लगातार तीन गेंद पर तीन छक्के जड़े थे। 2017 के अंत में ऑस्ट्रेलिया टीम भारत आई थी। उस सीरीज में उन्होंने एडम जेम्पा की लगातार तीन गेंद पर तीन छक्के जड़े थे।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post 45 रनों की पारी के दौरान हार्दिक पांड्या ने की एबी डीविलियर्स के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी appeared first on Sportzwiki.