ऑस्ट्रेलिया के पूर्व उपकप्तान डेविड वॉर्नर टी-20 के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा हैं। उनकी कप्तानी में हैदराबाद ने 2016 में इस टूर्नामेंट को भी जीता था। 2018 में बॉल टेम्परिंग विवाद में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा सस्पेंड किये जाने के बाद उनके आईपीएल खेलने पर भी रोक लगा दिया गया था। इस साल आईपीएल में डेविड वॉर्नर की वापसी हो रही है।
आज हम आपको डेविड वॉर्नर के 4 आईपीएल रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं।
4. किसी एक मैदान पर सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी औसत

आईपीएल के मैच देश के विभिन्न मैदानों पर खेले जाते हैं। इसमें कई गेंदबाजों के लिए मददगार होते हैं तो कई बल्लेबाजों के लिए लेकिन एक मैदान पर लगातार रन बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए मुश्किल होता है।
वॉर्नर के नाम एक मैदान पर कम से कम 10 पारी खेलने के बाद सबसे बेहतरीन औसत का रिकॉर्ड है। उन्होंने हैदराबाद के राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर 64.94 की औसत से रन बनाये हैं।
3. कप्तान द्वारा सबसे बड़ा स्कोर

आईपीएल इतिहास में एक से बढकर एक कप्तान रहे हैं लेकिन सबसे बड़ी कप्तानी पारी खेलने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम दर्ज है। आईपीएल 2017 में उन्होंने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ 59 गेंद में 126 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। यह आईपीएल इतिहास में किसी भी कप्तान द्वारा खेली गयी सबसे बड़ी पारी है।
2. आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम दर्ज है। उन्हीं विदेशी बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर का नाम है। वॉर्नर आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के अलावा दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल्स) के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने 115 पारियों से 4014 रन बनाए हैं। यह रन 142.13 की शानदार करियर स्ट्राइक रेट और 40.54 की औसत से बने हैं।
1. आईपीएल में सबसे ज्यादा 50+ का स्कोर

आईपीएल भले ही इंडियन लीग है लेकिन सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम दर्ज है। उन्होंने पिछला सीजन भी नहीं खेला था। उन्होंने अभी तक 36 अर्धशतक और 3 शतक बनाये हैं। अर्धशतक के मामले में उनके बराबर सिर्फ गौतम गम्भीर हैं लेकिन गंभीर के नाम शतक दर्ज नहीं है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल इतिहास के 4 बड़े रिकॉर्ड जो सिर्फ डेविड वॉर्नर के नाम दर्ज हैं appeared first on Sportzwiki.