भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के बल्लेबाजी क्रम इन दिनों चर्चा का केन्द्र बना हुआ है जिसमें विराट कोहली के वनडे फॉर्मेट के नंबर तीन बल्लेबाजी को लेकर पूर्व क्रिकेटर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। जिसमें उन्हें नंबर 4 पर भी बल्लेबाजी का सुझाव मिल रहा है।
सुनील गावस्कर ने विराट की बल्लेबाजी क्रम को लेकर एक बार फिर रखी राय
भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रहे सुनील गावस्कर ने भी हाल ही में विराट कोहली को नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने का सुझाव दिया था जिन्होंने एक बार फिर से अपनी बात रखी है।

सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम की बल्लेबाजी क्रम में सुरक्षा करने की कोई जरूरत नहीं बतायी है लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी माना कि भारत जल्द विकेट खोता है तो विराट नंबर 4 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।
जल्दी विकेट खोने पर विराट कोहली करें नंबर 4 पर बल्लेबाजी
सुनील गावस्कर ने इंडिया टूडे के साथ बात करते हुए कहा कि “विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को बल्लेबाजी क्रम में कोई सुरक्षा की जरूरत नहीं है। लेकिन कभी-कभी आपको परिस्थितियों का आकलन करना होगा। इंग्लैंड में हवा में बहुत स्विंग और मूवमेंट हो सकता है। और अगर विपक्ष 350 बनाता है तो पहला विकेट जल्दी खोने पर कोहली को नंबर चार पर अपने आपको रखा जा सकता है।”

गावस्कर ने आगे कहा कि “यही कारण है कि भारत के लिए तीसरे सलामी बल्लेबाज का चयन करना वास्तव में महत्वपूर्ण है। जो तकनीकी रूप से जरूरी होगा। क्योंकि इंग्लैंड में गेंद घूमती है और सीम करती है। लेकिन अगर परिस्थितियां बहुत अलग नहीं हैं तो कोहली को नंबर 3 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए।”
नंबर 4 पर भी विराट कोहली का रिकॉर्ड नहीं हैं खराब
आपको बता दें कि इससे पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी विराट कोहली को नंबर 4 पर बल्लेबाजी कराने के संकेत दिए थे। विराट कोहली की जगह उन्होंने अंबाती रायडू को नंबर 3 पर माना था।

बात करें विराट कोहली के नंबर 4 पर बल्लेबाजी के रिकॉर्ड की तो विराट ने अपने वनडे क्रिकेट के 39 शतकों में से 7 शतक नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए बनाए जिसमें उन्होंने 1929 रन भी बनाए।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post विराट कोहली के बल्लेबाजी क्रम को लेकर एक बार फिर बोले सुनील गावस्कर, अब नंबर-4 नहीं इस क्रम पर दी कोहली को खेलने की सलाह appeared first on Sportzwiki.