ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 मार्च से भारतीय टीम को पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. इस वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम का ऐलान हो गया है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में दिनेश कार्तिक को जगह नहीं मिली है. आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में चार ऐसे कारण बताएंगे, जिसके चलते दिनेश कार्तिक को भारत की विश्व कप 2019 टीम का हिस्सा होना चाहिए.
किसी भी क्रम में बल्लेबाजी करने में सक्षम

दिनेश कार्तिक किसी भी क्रम में बल्लेबाजी करने में सक्षम है. वह भारतीय टीम के लिए ओपनिंग की पोजीशन से लेकर नंबर-7 तक की पोजीशन में खेल चुके हैं.
उन्हें किसी भी स्थान में खेलने से कोई दिक्कत नहीं होती है. विश्व कप जैसे अहम टूर्नामेंट में किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ियों की जरुरत होती है, इसलिए दिनेश कार्तिक विश्व कप 2019 के लिए जरुरी है.
बैक-अप विकेटकीपर के रहते हैं विकल्प

दिनेश कार्तिक एक अच्छे बल्लेबाज होने के साथ-साथ एक शानदार विकेटकीपर भी है. वह एमएस धोनी के बैक-अप विकेटकीपर के रूप में भी उन्हें विश्व कप में लेकर जाना जरुरी है, क्योंकि ऋषभ पंत की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेटकीपिंग कुछ ख़ास नहीं रही है, इसलिए दिनेश कार्तिक बैक-अप विकेटकीपर के एक अच्छे विकल्प है.
15 साल का लम्बा अनुभव

दिनेश कार्तिक ने भारतीय टीम के लिए 5 सितंबर 2004 को अपना डेब्यू किया था. उन्हें 15 साल का लम्बा अनुभव है. भारत की टीम वर्तमान टीम में फिलहाल कोई ऐसा खिलाड़ी नहीं है. जिनका डेब्यू उनसे पहले हुआ हो, अपने 15 साल के लम्बे अनुभव के चलते भी दिनेश कार्तिक को विश्व कप 2019 में मौका मिलना चाहिए.
मैच फिनिश करने की काबिलियत

दिनेश कार्तिक के पास मैच फिनिश करने की काबिलियत है और यह बात उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ साबित भी की थी.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में ही एडिलेड वनडे के दौरान उन्होंने 14 गेंदों पर 25 रन की नाबाद पारी खेल मैच को फिनिश किया था. वहीं उन्होंने माउंट मांग्लुई में न्यूजीलैंड के खिलाफ 38 रन की पारी खेल मैच को फिनिश किया था और भारतीय टीम को जीत दिलाई थी.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post ये रहे वो 4 कारण जिसकी वजह से दिनेश कार्तिक को होना चाहिए विश्वकप टीम का हिस्सा appeared first on Sportzwiki.