Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये 4 भारतीय खिलाड़ी पानी पिलाते ही आएंगे नजर, प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 फरवरी से टी-20 सीरीज की शुरुआत हो रही है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका। इस टीम में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। दोनों पिछली सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे। वहीं उमेश यादव को भी इस टीम में जगह मिली है। युवा मयंक मार्कंडेय को पहली बार टीम में शामिल किया गया है।

आज हम आपको 4 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो पूरे सीरीज में बेंच पर बैठ सकते हैं।

4. सिद्धार्थ कौल

पंजाब के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल न्यूजीलैण्ड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी टीम का हिस्सा थे। वहां उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नही मिला था। अब एक बार फिर उन्हें टीम में जगह मिली है। उनके साथ टीम में जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव जैसे गेंदबाज भी मौजूद हैं। इनके होते हुए क़ौल को पूरी सीरीज में एक बार फिर शायद बेंच पर ही बैठना पड़े।

3. मयंक मार्कंडेय

आईपीएल में मुंबई इंडियंस और घरेलू मैचों में पंजाब के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले मयंक मार्कंडेय को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है। इस लेग स्पिन गेंदबाज ने आईपीएल में बेहतरीन बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर किया था, लेकिन उन्हें यहां शायद ही खेलने का मौका मिले। टीम में उनसे पहले ऑल राउंडर क्रुणाल पांड्या को मौका मिल सकता है क्योंकि युजवेंद्र चहल के रूप में पहले से एक लेग स्पिन गेंदबाज है।

2. विजय शंकर

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में नंबर तीन और चार पर बल्लेबाजी करने वाले विजय शंकर को इस सीरीज में बेंच पर बैठना पड़ सकता है। टीम में विराट कोहली की वापसी हुई है और ऐसे में शंकर को बाहर जाना ही पड़ेगा।

मध्यक्रम में पहले से ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक मौजूद हैं। इन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। इस वजह से शंकर की टीम में जगह नहीं बनती।

1. केएल राहुल

आउट ऑफ फॉर्म रहे सलामी बल्लेबाज केएल राहुल की सस्पेंशन के बाद टीम में वापसी हुई है। इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया ए के लिए खेलते हुए उन्होंने फॉर्म में वापसी के संकेत दिए थे। इस टीम में रोहित शर्मा और शिखर धवन को भी जगह मिली है।

राहुल को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज में मध्यक्रम में मौका मिला था, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की वापसी के बाद अब मध्यक्रम में जगह मिलना भी लगभग नामुमकिन है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये 4 भारतीय खिलाड़ी पानी पिलाते ही आएंगे नजर, प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल appeared first on Sportzwiki.