भारतीय महिला टीम में स्मृति मंधाना नवीनतम सनसनी है. ये क्रिकेटर इस पीढ़ी के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं. इनके साथ ही महिला टीम की दो और दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज और हरमनप्रीत कौर पूरे देश में मशहूर हैं. अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आपको गर्व होगा.
चार साल की बच्ची का क्रिकेट खेलते वीडियो हुआ वायरल
This 4 year old girl will amaze you with her batting skills
she lives in a small village in Odisha and aspires to play for Indian cricket team one day
pic.twitter.com/F3xTphwzkc
— Female Cricket (@imfemalecricket) February 17, 2019
चार साल की एक बच्ची के हाल ही में वायरल वीडियो में वो क्रिकेट खेलती नजर आ रही है. उनके शॉट की एक झलक देख हर किसी को एहसास होगा कि उनके अंदर बल्लेबाजी में शानदार प्रतिभा है. उनका शॉट चयन और वह जिस शक्ति के साथ वह गेंद को मार रही है, वह देखने में शानदार लग रहा है. हर तरफ इस बच्ची की जमकर तारीफ़ हो रही है.
Wow! No messing around with her! Fast hands
— Danielle Wyatt (@Danni_Wyatt) February 19, 2019
कई लोग ये महसूस कर रहे हैं की ये बच्ची महान विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी से प्रेरित है.महिला क्रिकेट नाम के ट्विटर हैंडल पर कैप्शन के साथ लड़की की एक क्लिप पोस्ट की गई है: जिसमे लिखा है
“यह 4 साल की लड़की आपको अपने बल्लेबाजी कौशल के साथ आशचर्य करेगी. वह ओडिशा के एक छोटे से गाँव में रहती है और एक दिन भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने की इच्छा रखती है”
इसके बाद ये वीडियो जमकर वायरल हो गया
Look at that bat swing… I must say a talent is born.#AmaOdiaJhia
— Sam (@batmanmishra) February 18, 2019
क्रिकेट की दुनिया के कुछ बड़े नाम लड़की के कौशल से भी प्रभावित दिखें, इंग्लैंड की महिला टीम की स्टार डेनियल व्याट ने ट्वीट किया और इस 4 साल की बच्ची की जमकर तारीफ़ करी. इनके साथ वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज टीनो बेस्ट ने भी इस खिलाड़ी की जमकर तारीफ़ की है.
— Tino95 (@tinobest) February 19, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post 4 साल की भारतीय बच्ची का क्रिकेट खेलते हुए वीडियो वायरल, क्रिकेटिंग स्किल देख डेनियल वायट और टीनो बेस्ट हुए हैरान appeared first on Sportzwiki.




