Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

5 भारतीय क्रिकेटर जिन्होंने एक बार नहीं बल्कि 2 बार की शादी

बॉलीवुड में आपने दो या अधिक शादियां करते तो सुना होगा। लेकिन क्या आपको पता है भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों ने भी दो शादियां की हैं। हम आपको आज भारतीय क्रिकेट टीम के उन प्लेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने दो शादियां की।

खुशियों भरी जिंदगी

लाइफ में अपने पार्टनर के साथ कौन खुश नहीं रहना चाता है। लेकिन हर किसी के जिंदगी में कई ऐसे मोड़ आते हैं कि जब पार्टनर के साथ रहना मुश्किल हो जाए तो तलाक लेना पड़ता है। ऐसे में लाइफ को आगे बढ़ाने के लिए अहम निर्णय लेने होते हैं। फिलहाल हम आपको उन क्रिकेटरों के बारे में ही बता रहे हैं, जिनको लाइफ में इस दौर से गुजरना पड़ा या फिर किसी और कारणों से पार्टनर से अलग हुए। इसके बाद दोबारा विवाह किया।

दिनेश कार्तिक

चेन्नई के दिनेश कार्तिक की पहली शादी निकिता वंजारा के साथ 2007 में हुआ था। निकिता कार्तिक के बचपन की दोस्त थीं। यह जोड़ी कार्तिक के फैन्स को बहुत भाती थी।

जब कार्तिक ने निकिता से विवाह किया था, वह 21 वर्ष के थे। हालांकि, बचपन की दोस्ती होने के बाद भी कार्तिक और निकिता एकसाथ 5 वर्षों तक ही रह पाए।

2012 में कार्तिक को इस बात की जानकारी हुई कि वंजारा का अफेयर क्रिकेटर मुरली विजय के साथ चल रहा है। इसके बाद कार्तिका और निकिता के बीच तलाक हो गया था। इसके बाद कार्तिक को भारत की स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल मिलीं।

बता दें कि दीपिका को अर्जुन अवॉर्ड सम्मान मिल चुका है। 2015 में कार्तिक ने दीपिका को लंदन में प्रपोज कर दिया। इसके बाद दोनों ने ही शादी कर ली।

मोहम्मद अज़हरुद्दीन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान राजनीतिज्ञ मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने 1987 में विवाह कर लिया था। उनकी शादी हैदराबाद की 16 वर्षीय नूरीन से हुई थी। नूरीन से अजहर को दो बेटे हुए।

जिनके नाम मोहम्मद असदुद्दीन और मोहम्मद अयाज़ुद्दीन हैं। लेकिन अजहर और नूरीन 9 साल तक ही साथ रह सके। इसके बाद अजहर का दिल एक्ट्रेस संगीता बिजलानी पर आ गया।

1996 में दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और प्यार परवान चढ़ गया। अजहर ने नूरीन को तलाक देकर संगीता से विवाह कर लिया। हालांकि, अज़हरुद्दीन की ये शादी भी 2010 में टूट गई।

संगीता से तलाक के बाद मीडिया में उनके प्यार की चर्चा अमेरिकन शैनन मारी को लेकर तेज हुई। लेकिन अज़हरुद्दीन ने इस चर्चा को अफवाह करार दिया।

जवागल श्रीनाथ

आपको बता दें कि जगवाल श्रीनाथ पूर्व के महान क्रिकेटरों में शुमार रहे हैं। वह तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे। इस समय जगवाल आईसीसी मैच रेफ़री के एलीट पैनल सु जुड़े हुए हैं।

श्रीनाथ ने भी दो शदियां की हैं। 1999 वर्ल्ड कप मैच के बाद ज्योत्सना से उन्होंने पहली शादी की थी। लेकिन दोनों अधिक सालों तक साथ नहीं रह सके और दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद 2007 में श्रीनाथ ने माधवी पत्रावली से दूसरी शादी कर ली। माधवी अंग्रेजी अखबार में काम करती हैं।

विनोद कांबली

भारतीय क्रिकेट की दुनिया में विनोद कांबली का नाम कौन नहीं जानता। वह दुनिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त हैं। कांबली की शादी नोएला लुइस से हुई थी। लेकिन कांबली और नाएला भी बहुत दिनों तक साथ नहीं रह पाए। इसके बाद कांबली ने आंद्रिया हेविट से सात जन्मों का रिश्ता जोड़ लिया।

हेविट एक मॉडल हैं। शादी के बाद कांबली ने क्रिस्चियन धर्म को स्वीकार कर लिया। हेविट से कांबली को 2010 में एक बेटा हुआ। जिसका नाम जीसस क्रिस्टियानो कांबली है।

युवराज सिंह के पिता योगराज

पूर्व भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह मौजूदा भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता हैं। हालांकि, योगराज क्रिकेट में काफी कम समय तक ही भारतीय टीम के सदस्य रहे। लेकिन क्रिकेट टीम से जुड़ने के कारण ही उनकी पहचान यहां अच्छी बन गई।

योगराज का फिल्म इंडस्ट्री से भी गहरा नाता है। पंजाबी और फिल्म एक्टर के तौर पर भी जाने जाते हैं। उन्होंने मुस्लिम लड़की शबनम से शादी रचाई थी। शबनम, युवराज सिंह की मां हैं।

पारिवारिक तालमेल नहीं बैठने के कारण योगराज और शबनम का तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी सतवीर कौर से कर ली। सतवरी से उनको दो बच्चे हैं। जिनके नाम विक्टर और बेटी अमरजीत कौर हैं। उनकी पत्नी को लोग नीना सिद्द्धू के तौर पर भी जानते हैं।

The post 5 भारतीय क्रिकेटर जिन्होंने एक बार नहीं बल्कि 2 बार की शादी appeared first on Sportzwiki.