भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज बुधवार 6 फरवरी से शुरू हो रही है. भले ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की वनडे सीरीज 4-1 से जीत ली हो, लेकिन टी-20 सीरीज भारतीय टीम के लिए आसान नहीं होने वाली है.
न्यूजीलैंड टीम के पास पांच खिलाड़ी ऐसे है. जिन्हें टी-20 स्पेशलिस्ट भी कहा जाता है और यह पांच खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए टी-20 सीरीज में खतरा भी बन सकते हैं. आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में न्यूजीलैंड के इन पांच खिलाड़ियों के बारे में ही बताएंगे.
कॉलिन मुनरो

कॉलिन मुनरो को एक टी-20 स्पेशलिस्ट बल्लेबाज ही माना जाता है. वह दुनियाभर की टी-20 लीग खेलते हैं. वह कुल तीन शतक टी-20 क्रिकेट में लगा चुके हैं.
भले ही वनडे सीरीज में कॉलिन मुनरो का बल्ला ना चला हो, लेकिन टी-20 सीरीज में भारतीय टीम को कॉलिन मुनरो से सावधान रहने की जरुरत होगी.
जिमी निशम

जिमी निशम का फॉर्म काफी अच्छा है. वह एक विस्फोटक ऑलराउंडर है, इसलिए भारतीय टीम को जिमी निशम से भी खतरा हो सकता है. अगर वह अपने शानदार फॉर्म को टी-20 सीरीज में जारी रखते हैं, तो न्यूजीलैंड टीम के लिए यह एक अच्छी बात होगी.
कॉलिन डी ग्रैंडहोम

फॉर्मेट जितना छोटा होता जाता है. कॉलिन डी ग्रैंडहोम भी उतने ही खतरनाक खिलाड़ी होते जाते हैं. कॉलिन डी ग्रैंडहोम को भी एक टी-20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ी माना जाता है.
वह जहां अपनी टीम के लिए तूफानी बल्लेबाजी कर सकते हैं. वहीं अपनी स्विंग गेंदबाजी से विपक्षी टीम के विकेट भी चटका सकते हैं.
मिचेल सेंटनर

मिचेल सेंटनर भी टी-20 क्रिकेट के एक शानदार ऑलराउंडर है. कुछ समय पहले ही वह आईसीसी टी-20 रैंकिंग के नंबर-1 गेंदबाज भी थे, इसलिए भारतीय टीम को मिचेल सेंटनर से भी सावधान रहने की जरुरत होगी. सेंटनर गेंदबाजी व बल्लेबाजी दोनों से टीम के लिए योगदान देने की क्षमता रखते हैं.
टिम साउदी

टिम साउदी न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज है. वह टी-20 क्रिकेट में और खतरनाक हो जाते हैं. भारतीय बल्लेबाजों को उनकी स्विंग होती गेंदों से सावधान रहने की जरुरत होगी. साथ ही वह निचले क्रम में बड़े शॉट्स खेलने की भी क्षमता रखते हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post न्यूज़ीलैंड के ये 5 खिलाड़ी है टी-20 स्पेशलिस्ट, भारत को रहना होगा इनसे सावधान, नहीं तो गंवा सकते हैं टी-20 सीरीज appeared first on Sportzwiki.