Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

5 खिलाड़ी जिनकी वजह से भारत को तीसरे टी-20 मैच में मिली हार

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को अंतिम टी-20 मैच में 4 रनों से हार मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 212 का स्कोर बनाया था लेकिन भारत 208 रन ही बना पाया। अंतिम तीन ओवर में टीम को जीत के लिए 47 रन चाहिए थे। दिनेश कार्तिक और क्रुणाल पांड्या ने विस्फोटक बल्लेबाज कर भारत को जीत के करीब ला दिया था।

आईये आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे के बारे बताते हैं, जिनके वजह से भारत को हार मिली:

5. खलील अहमद

युवा तेज गेंदबाज पर भारतीय टीम काफी भरोसा दिखा रही है लेकिन वह कुछ मौकों को छोड़कर लगातार फ्लॉप रहे हैं। पहले मैच में उनकी जबरदस्त धुनाई हुई वहीं दूसरे मैच में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। आज एक बार फिर उन्होंने चार ओवर की गेंदबाजी में 47 रन खर्च कर दिए। वह भारत की हार की बड़ी वजहों में एक हैं।

4. महेंद्र सिंह धोनी

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज से ड्रॉप कर दिया गया था। इस सीरीज में उन्हें फिर मौका मिला लेकिन उन्होंने निराश किया। आज टीम को उनकी जरूरत थी लेकिन वह 4 गेंद में दो रन बनाकर आउट हो गये। इस प्रदर्शन के बाद शायद उनका टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर समाप्त ही है।

3. क्रुणाल पांड्या

क्रुणाल पांड्या ने अंत में बल्ले से जरुर टीम को मैच में पास ले गये लेकिन गेंदबाजी में उनकी जमकर धुनाई हुई। उन्होंने चार ओवर की गेंदबाजी में 54 रन दे दिए। पिछले मैच में उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिले थे लेकिन वह उस प्रदर्शन दोहराने में असफल रहे थे।

2. रोहित शर्मा

कप्तान रोहित शर्मा से इस मैच में काफी उम्मीदें थी। पहले उन्होंने गेंदबाजी में विजय शंकर को मौका नहीं दिया। बल्लेबाजी में भी उन्होंने लम्बी पारी खेलने की कोशिश की लेकिन 32 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हो गये। इसमें सिर्फ तीन चौके शामिल थे। रोहित टीम के सबसे प्रमुख बल्लेबाज हैं और सेट होने के बाद उनका आउट होना हार की बड़ी वजहों में एक है।

1. दिनेश कार्तिक

भारतीय टीम को मैच के अंतिम ओवर में 16 रनों की जरूरत थी। पहली गेंद पर दिनेश कार्तिक ने दो रन लिया लेकिन दूसरी और तीसरी गेंद पर वह कोई रन नहीं बना पाए। तीसरी गेंद पर एक रन भी था लेकिन उन्होंने क्रुणाल पांड्या को वापस भेज दिया। चौथी गेंद पर भी वह एक रन ही बना पाए और टीम को चार रनों से हार मिली।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post 5 खिलाड़ी जिनकी वजह से भारत को तीसरे टी-20 मैच में मिली हार appeared first on Sportzwiki.