Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय चयनकर्ताओं ने किया साफ़ ये 5 खिलाड़ी नहीं होंगे विश्वकप 2019 टीम का हिस्सा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गयी है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा रहे कई खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया गया है। वहीं केएल राहुल और ऋषभ पंत की वनडे टीम में वापसी हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि ये दोनों खिलाड़ी विश्व कप में भी हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही कई खिलाड़ियों का विश्व कप में खेलने का सपना समाप्त हो गया है।

आईये आपको 5 ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं

5. रविन्द्र जडेजा

भारतीय ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा की एशिया कप में टीम में वापसी हुई थी। उन्होंने पहले ही मैच में चार विकेट चटकाया लेकिन उसके बाद प्रदर्शन में काफी गिरावट आई। जडेजा वनडे मैचों में रन जरुर कम देते हैं लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिलता। इसी वजह से उन्हें न्यूजीलैंड सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। अब शायद उन्हें विश्व कप टीम में भी जगह न मिले।

4. शुभमन गिल

केएल राहुल के सस्पेंड होने के बाद शुभमन गिल को उनकी जगह टीम में मौका मिला था। गिल को न्यूजीलैंड में दो मैच खेलने का मौका मिला लेकिन वह गेंदबाजों की मददगार पिच पर कुछ खास नहीं कर पाए। इन मैचों में रोहित शर्मा और शिखर धवन जैसे बल्लेबाज भी फ्लॉप रहे थे। अब टीम से ड्रॉप होने के बाद विश्व कप 2019 में खेलने शुभमन गिल के लिए नामुमकिन हो गया है।

3. दिनेश कार्तिक

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा रहे दिनेश कार्तिक को वनडे टीम में जगह नहीं मिली है। उनकी जगह ऋषभ पन्त की टीम में वापसी हुई है। कार्तिक के टीम से बाहर होने का मतलब है कि शायद अब उन्हें विश्व कप की टीम में जगह नहीं मिले। यह भारत विश्व कप से पहले भारत की अंतिम सीरीज भी है।

2. अजिंक्य रहाणे

विश्व कप 2015 में भारतीय टीम के नंबर चार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का भी विश्व कप में खेलने का सपना लगभग समाप्त हो गया है। रहाणे ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद कोई वनडे मैच नहीं खेला है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मुख्य चयनकर्ता ने उन्हें विश्व कप के लिए दावेदार माना था लेकिन अब उन्हें टीम में जगह नहीं मिली।

1. उमेश यादव

विश्व कप 2015 में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज उमेश यादव का भी विश्व कप खेलने का सपना लगभग समाप्त हो गया है। उन्हें टी-20 टीम में जगह मिली है लेकिन वनडे टीम में नहीं चुने जाने का मतलब साफ़ है कि वह विश्व कप में नहीं जा रहे।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post भारतीय चयनकर्ताओं ने किया साफ़ ये 5 खिलाड़ी नहीं होंगे विश्वकप 2019 टीम का हिस्सा appeared first on Sportzwiki.