Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

5 खिलाड़ी जिन्होंने सैयद मुश्ताक अली से पेश की विश्व कप 2019 के लिए मजबूत दावेदारी

रणजी ट्रॉफी की समाप्ति के बाद घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की शुरुआत हो चुकी है। शुरूआती मैचों में ही कई बल्लेबाज और गेंदबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। यह खिलाड़ी भले ही भारतीय टीम में नहीं हैं लेकिन अब अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है। आज हम आपको 5 ऐसे ही खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सैयद मुश्ताक अली के इस प्रदर्शन से विश्व कप का टिकट पा सकते हैं।

#5 चेतेश्वर पुजारा

भारतीय टेस्ट टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने इस टूर्नामेंट में जबरदस्त बल्लेबाजी की थी। टेस्ट के विशेषज्ञ माने जाने वाले पुजारा ने पहले ही मैच में शानदार शतक बनाया था। इसके बाद भी उनका बल्ला नहीं रुका। इस टूर्नामेंट में अभी तक खेले चार मैचों में पुजारा के बल्ले से 249 रन निकले चुके हैं।

वह मध्यक्रम के भरोसेमंद बल्लेबाज हैं और विश्व कप में के लिए भारत का मध्यक्रम अभी भी सवालों के घेरे में है। इसी वजह से पुजारा ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है।

#4 इशान किशन

झारखण्ड के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने लगातार दो मैचों में दो शतक लगाये हैं। उन्होंने पहले जम्मू और उसके बाद मणिपुर के खिलाफ नाबाद शतक बनाया है।

भारत भी महेंद्र सिंह धोनी के अलावा विश्व कप के लिए विकेटकीपर ढूँढ रहा है। ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी है और इसी वजह से किशन ने अपना दावा ठोक दिया है।

#3 खलील अहमद

न्यूजीलैंड दौरे के बाद टीम से ड्रॉप किये गये तेज गेंदबाज खलील अहमद ने सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी की है। वह अभी इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं।

राजस्थान के लिए खेलते हुए खलील ने तीन मैच में 11 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने पांच से भी कम की इकॉनमी से रन देकर विश्व कप के लिए फिर से दावा ठोक दिया है।

#2 मनीष पांडे

कर्नाटक के बल्लेबाज मनीष पांडे काफी समय से भारतीय टीम में बने हुए थे। इसके बावजूद उन्हें गिने चुने मौके मिले थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया।

उन्हें भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में मौका नहीं मिला हो, लेकिन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के चार मैच में 222 की स्ट्राइक रेट से 218 रन बनाकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

#1 श्रेयस अय्यर

इंग्लैंड के खिलाफ पिछले साल हुए सीरीज तक भारतीय टीम का हिस्सा रहे श्रेयस अय्यर को टीम से क्यों ड्रॉप किया गया, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। उ

न्हें वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम में जगह मिली लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अभी तक 4 मैच में 298 रन बना दिए हैं। इसी वजह से विश्व कप के लिए उनकी दावेदारी मजबूत हो गयी है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post 5 खिलाड़ी जिन्होंने सैयद मुश्ताक अली से पेश की विश्व कप 2019 के लिए मजबूत दावेदारी appeared first on Sportzwiki.