Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्मृति मंधाना ने बनाया सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड, देखें भारत के टॉप-5 सबसे तेज अर्धशतक की लिस्ट

भारत और न्यूजीलैंड की महिला टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला टी-20 मैच आज बुधवार को वेलिंगटन के वेस्ट पैक क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले को न्यूजीलैंड की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर 23 रन के अंतर से जीत लिया है और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है.

मंधाना की विस्फोटक 58 रन की पारी भी भारत को नहीं दिला पाई जीत 

इस मैच में पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाये थे. इस लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम 19.1 ओवर में मात्र 136 रन पर आउट हो गई.

भले ही भारतीय टीम इस मैच को हार गई हो, लेकिन स्टार ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना की 34 गेंदों पर 58 रन की पारी ने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया. स्मृति मंधाना ने अपनी इस शानदार पारी में 7 चौके व 3 शानदार छक्के लगाये.

मंधाना ने मात्र 24 गेंद पर सबसे तेज अर्धशतक लगाने का बनाया रिकॉर्ड 

Women's ODI Rankings: ICC ODI Rankings in Dunedin

भले ही इस मैच में भारतीय टीम को हार मिल गई हो, लेकिन इस मैच के दौरान स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने सबसे तेज अर्धशतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया है.

दरअसल, स्मृति मंधाना ने मात्र 24 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. यह भारत के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगाया गया सबसे तेज अर्धशतक है. इससे पहले भी यह रिकॉर्ड स्मृति मंधाना के ही नाम था. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2018 में 25 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था. भारत के सबसे तेज टॉप-5 अर्धशतक में से चार अर्धशतक स्मृति मंधाना के ही नाम है.

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज़ अर्द्धशतक :

24 गेंद – स्मृति मंधाना बनाम न्यूजीलैंड, 2019
25 गेंद – स्मृति मंधाना बनाम इंग्लैंड, 2018
29 गेंदें – हरमनप्रीत कौर बनाम श्रीलंका, 2018
30 गेंद – स्मृति मंधाना बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2018
31 गेंद – स्मृति मंधाना बनाम ऑस्ट्रेलिया, 20’18

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post स्मृति मंधाना ने बनाया सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड, देखें भारत के टॉप-5 सबसे तेज अर्धशतक की लिस्ट appeared first on Sportzwiki.