Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मोहम्मद नबी के 51 रन से अफगानिस्तान ने आयरलैंड को हराया

देहरादून
मोहम्मद नबी के हरफनमौला प्रदर्शन की मदद से अफगानिस्तान ने पहले टी20 मैच में आयरलैंड को छह विकेट से हरा दिया। नबी ने नाबाद अर्धशतक जमाने के अलावा दो विकेट भी लिये। जीत के लिये 133 रन के लक्ष्य के जवाब में अफगानस्तान ने आठवें ओवर में 50 रन पर पांच विकेट गंवा दिये थे लेकिन नबी ने नजीबुल्लाह जदरान के साथ 86 रन की नाबाद साझेदारी की।