Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

उमा देवी ने 54 साल की उम्र में सातवीं बार नैशनल चैंपियनशिप जीती

मुंबई
अगर कोई खिलाड़ी 54 की उम्र में भी खेल से जुड़ा रहता है और उस खेल का नैशनल चैंपियन बन जाता है तो किसी का भी चौंकना स्वाभाविक है। यह चमत्कारिक उपलब्धि हासिल कर दिखाई है कर्नाटक की आर उमा देवी ने। उमा ने इंदौर में चल रही 86वें नैशनल बिलियर्ड्स ऐंड स्नूकर टूर्नमेंट में सीनियर महिला बिलियर्ड्स कैटिगरी का खिताब जीता।

उमा देवी ने अपने से 33 बरस छोटी पंजाब की कीरत मंडल को पछाड़कर नैशनल चैंपियनशिप जीती। कर्नाटक की उमा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार इस खिताब को जीतने का गौरव हासिल किया।

एमपी बिलियर्ड्‍स ऐंड स्नूकर संघ की मेजबानी में यशवंत क्लब में आयोजित 86वें नैशनल बिलियर्ड्‍स-स्नूकर स्पर्धा के सीनियर महिला वर्ग के फाइनल में गत वर्ष की चैंपियन उमा देवी ने कीरत को आसानी से 3-0 से पराजित किया।