भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अभी कुछ दिन पहले ऐसे पहले कप्तान बने हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सरजमीं पर पहली बार किसी टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाया. उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में भी हरा दिया. इसके साथ ही भारतीय टीम का ये कप्तान इस समय दुनिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज भी है.
लेकिन इस खिलाड़ी के कप्तानी में कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जिनके साथ लगातार नाइंसाफी हुई है. उनके बेहतरीन प्रतिभा होने के बावजूद उनको टीम से बाहर कर दिया गया ऐसे ही पांच खिलाडियों के बारे में आपको बताएंगे जिनके साथ विराट के कप्तानी में नाइंसाफी हुई.
5. अमित मिश्रा

भारतीय टीम के इस शानदार लेग स्पिनर ने अपना आखिरी वनडे महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेला. उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए उस मैच में मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार भी अपने नाम किया. लेकिन जैसे ही विराट कोहली कप्तान बने उनको टीम से निकाल दिया गया. अमित मिश्रा भी समझ नहीं पाए होंगे उनके साथ ऐसा क्यों हुआ.
4. करुण नायर

भारतीय टीम के इस खिलाड़ी ने चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक लगा दिया था. वो ऐसा करने वाले सहवाग के बाद मात्र दूसरे खिलाड़ी बने थे. फिर अगले मैच में ही इस खिलाड़ी को टीम से बाहर कर दिया गया. उसके बाद कुछ मैचों में उनको मौका मिला फिर टीम से बाहर कर दिया गया.
3. खलील अहमद

भारतीय टीम के इस तेज गेंदबाज ने अभी हाल में हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी थे. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी -20 सीरीज से बाहर कर दिया गया. अभी कुछ दिन पहले तक इस खिलाड़ी को विश्व कप में ले जाने की बात हो रही थी लेकिन विश्व कप से पहले आखिरी सीरीज में ये खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं है.
2. दिनेश कार्तिक

भारतीय टीम के इस अनुभवी बल्लेबाज को पिछले कुछ समय से एक बेहतरीन फिनिशर के रूप में देखा जा रहा था. उन्होंने भारत के लिए कई मैच में टीम को छोटी-छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारियां खेलकर टीम को जीत तक पहुँचाया. लेकिन इनको भी टीम से बाहर कर दिया गया.
1.रविन्द्र जडेजा

भारतीय टीम के इस स्टार ऑलराउंडर ने विराट के कप्तानी में वनडे टी-20 टीम में पहले लगभग एक साल टीम से बाहर रखा गया. इसके बाद इस खिलाड़ी की वापसी एशिया कप में हुई और पहले ही मैच में इस खिलाड़ी ने मैन ऑफ़ द मैच का खिताब अपने नाम किया. इस खिलाड़ी का प्रदर्शन उतना खराब भी नहीं था और इस खिलाड़ी को एक बार फिर टीम से निकाल दिया गया.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में इन 5 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ किया नाइंसाफी, शानदार प्रदर्शन के बाद किया टीम से बाहर appeared first on Sportzwiki.