Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें नहीं मिला आज तक कभी विश्व कप खेलने का मौका

विश्व कप किसी भी खेल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट माना जाता है। सभी खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेने का सपना देखते हैं लेकिन सभी का यह सपना पूरा नहीं हो पाता। क्रिकेट में कई दिग्गज खिलाड़ियों को विश्व कप खेलने का मौका नहीं मिला। इसमें भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं। आज हम आपको विश्व क्रिकेट के 5 ऐसे ही दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने विश्व कप का एक भी मैच नहीं खेला।

5. एलिस्टर कुक

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक दुनिया टेस्ट मैचों में दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते थे। कुक ने पिछले साल ही भारत के खिलाफ अपना अंतिम टेस्ट मैच खेला था। कुक ने 2006 से लेकर 2014 तक इंग्लैंड के लिए 92 वनडे मैच भी खेले। इसके बावजूद उन्हें एक भी विश्व कप का मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

4. जस्टिन लैंगर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज जस्टिन लैंगर ने 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले थे। इसके बावजूद उन्हें सिर्फ 8 वनडे मैच खेलने का मौका मिला। इन 8 मैचों में उन्होंने 32 की औसत और करीब 88 की स्ट्राइक रेट से रन बनाये, लेकिन इसके बावजूद उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए विश्व कप भी नहीं खेल पाए।

3. क्रिस मार्टिन

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज क्रिस मार्टिन करीब 13 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेला। इस दौरान उन्हें सिर्फ 21 वनडे मैच खेलने का मौका मिला। टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले मार्टिन को 21 वनडे में सिर्फ 21 विकेट ही मिले और उन्हें कभी विश्व कप खेलने का मौका नहीं मिला।

2. मैथ्यू होगार्ड

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज मैथ्यू होगार्ड अपने देश के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में गिने जाते थे। होगार्ड ने इंग्लैंड के लिए 67 टेस्ट और 26 वनडे मैच खेले। वनडे मैचों में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा लेकिन अपने करियर में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

1. वीवीएस लक्ष्मण

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ माने जाते थे। उन्होंने भारत के लिए 134 टेस्ट और 86 वनडे मैच खेले लेकिन उन्हें विश्व कप खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने अपना पहला वनडे 1998 और अंतिम 2006 में खेला लेकिन इस बीच हए दोनों विश्व कप टीम में उन्हें जगह नहीं मिली।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post 5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें नहीं मिला आज तक कभी विश्व कप खेलने का मौका appeared first on Sportzwiki.