भारतीय टीम के बल्लेबाज सुरेश रैना इस समय भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. आईपीएल से पहले सुरेश रैना उत्तर प्रदेश के लिए सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेल रहे हैं. अभी कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था वो इन दोनों सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम में वापस आना चाहते हैं.
आईपीएल में चेन्नई के लिए खेलने वाला यह खिलाड़ी टीम में आने के लिए पूरी मेहनत कर रहा है. लेकिन एक बार फिर ये खिलाड़ी फ्लॉप रहा.
फिर नहीं चला सुरेश रैना का बल्ला

उत्तर प्रदेश के लिए सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते हुए पहले मैच में रैना ने एक बार फिर निराश किया. उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हुए सिर्फ पांच रन बनाए. उनकी पूरी टीम 137 रनों पर ऑलआउट हो गई. रैना पिछले कुछ दिनों से घरेलू मैचों में भी बढ़िया प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं.
उनको इस मौके को जहाँ एक तरफ भुनाना चाहिए था तो वहीँ इस खिलाड़ी ने पूरी तरह से निराश किया है.
चयनकर्ता नहीं दे रहे टीम में मौका

आपको बता दें कि इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप की शुरुआत 30 मई से होगी और भारत को अपना पहला मैच पांच जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है. वैसे एक बाद साफ है कि टीम के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए यह साफ है कि सुरेश रैना और युवराज सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ी वर्ल्ड कप प्लान से पूरी तरह से बाहर हैं.
सुरेश रैना को लेकर एक हल्की सी उम्मीद थी

सुरेश रैना को लेकर एक हल्की सी उम्मीद थी. लेकिन हालिया मैचों में रैना को चयनकर्ताओं ने बिल्कुल भी किसी मैच के लिए याद नहीं किया, तो वहीं शेष भारत और भारत ए जैसी टीमों में भी रैना को जगह न मिलना यह संदेश दे गया कि अब टीम इंडिया में उनके लिए वापसी की उम्मीद खत्म हो चुकी है. और अब इस तरह का प्रदर्शन टीम में उनकी जगह बनाने को लेकर काफी सवाल खड़े कर रहा है.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में एक बार फिर फ्लॉप हुए सुरेश रैना, 5 रन बनाकर हुए आउट appeared first on Sportzwiki.