Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईएएसएल-5 : आज बेंगलुरू, जमशेदपुर होंगे आमने-सामने

जमशेदपुर, 27 फरवरी: हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन में सबसे पहले प्लेऑफ में पहुंचने वाली बेंगलुरू एफसी आज यहां जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्टेडियम में जमशेदपुर एफसी के खिलाफ होने वाले मुकाबले में अपने रिजर्व खिलाड़ियों को मौका देना चाहेगा। अपने पिछले मैच में गोवा पर 3-0 की जीत हासिल कर इस टीम ने कुछ आत्मविश्वास हासिल किया है और इसी के दम पर वह जमशेदपुर को हराना चाहेगा।

बेंगलुरू प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी थी लेकिन इंटरनेशनल ब्रेक के बाद से चार्ल्स कुआडार्ट की इस टीम की फार्म चिंता का विषय है।

बेंगलुरू की टीम बीते छह मैचों में सिर्फ दो जीत हासिल कर सकी है।

ब्ल्यूज नाम से मशहूर यह टीम तीसरी बार जमशेदपुर से भिड़ेगी। दोनों टीमों को एक-एक जीत मिली है जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। अंतिम मुकाबले में अक्टूबर में दोनों ने 2-2 से ड्रॉ खेला था। उस मैच में सर्गियो सिडोंचा ने अतिरिक्त समय में बराबरी का गोल किया था।

बेंगलुरू को घर से बाहर जीत चाहिए और इसी कारण उसे हर हाल में जमशेदपुर को हराना है। बीते चार बाहरी मैचों में उसे तीन हार मिली है और एक ड्रॉ मिला है।

जमशेदपुर के लिए यह सीजन मिश्रित परिणामों वाला रहा है। इस टीम ने इस सीजन में नौ ड्रॉ खेले हैं। लीग स्तर पर आईएसएल का यह एक रिकार्ड है। पुणे के हाथों 1-4 की करारी हार के बाद इस टीम को चेन्नइयन एफसी ने गोलरहित बराबरी पर रोका था और इस कारण उसकी आगे जाने की उम्मीदें समाप्त हो गई थीं।

अब जबकि मेजबान टीम प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है, वह मनोबल हासिल करने वाली जीत चाहेगी।

The post आईएएसएल-5 : आज बेंगलुरू, जमशेदपुर होंगे आमने-सामने appeared first on Sportzwiki.