स्पोर्ट्स डेस्क। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेले गए चौथे वनडे मैच में इंग्लैंड ने रोमांचक अंदाज में जीत दर्ज की जो हर कोई देखकर हैरान है। आपको बता दे कि बुधवार को खेले गए चौथे वनडे मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया था। साथ ही पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 418 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इस पारी में इंग्लैंड कि तरफ से जोस बटलर के 150 रनों और कप्तान मॉर्गन की 103 रनों की पारी खेली।
साथ ही इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज कि टीम ने भी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया साथ ही क्रिस गेल ने 162 रनों और ब्रावो ने 61 रनों की पारी कि मदद से वेस्टइंडीज की टीम 35वें ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 301 रन बना चुके थे। साथ ही इन दोनों के आउट होने के बाद वेस्टइंडीज को जीत कि उम्मीद थोड़ी कम हुई लेकिन इसके बाद कार्लोस ब्रेथवेट और एश्ले नर्स के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी कर डाली। अब वेस्टइंडीज को मैच जीतने के लिए बस 18 गेंदों पर 32 रनों की जरूरत थी।
लेकिन इस बीच इंग्लैंड के कप्तान मॉर्गन ने अपने स्पिनर आदिल राशिद को गेंदबाजी कि अवसर दिया जो 9 ओवर में एक विकेट लेकिन 83 रन लुटा चुके थे। ऐसे में वेस्टइंडीज को जीत कि उम्मीद बंध गई लेकिन जो हुआ उसके बाद सब हैरान रह गए राशिद पहली गेंद पर दो रन देने के बाद अगली दो गेंदों पर एश्ले नर्स और ब्रेथवेटको आउट किया। फिर एक गेंद पर कोई रन नहीं गया और ओवर की अंतिम दो गेंदों पर बिशू और थॉमस को भी आउट करते हुए वेस्टइंडीज कि पूरी टीम आउट हो गई। राशिद ने अपने 10 ओवरों में 5 विकेट लेकर 85 रन लुटाए।
ये भी पढ़े:
PSL का मैच देखने दुबई स्टेडियम पहुंचे दो भारतीय को अंदर घुसने से रोका
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलकर विराट कोहली ने बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
Herald