आईपीएल एक ऐसी टी-20 लीग है. जिसने कई युवा खिलाड़ियों का करियर चमकाया है. आईपीएल 2019 में भी पांच खिलाड़ियों के पास अच्छा प्रदर्शन कर भारतीय टीम में जगह बनाने का मौका होगा.
आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जो आईपीएल 2019 में बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम इंडिया में अपनी जगह बना सकते हैं.
पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ एक युवा प्रतिभाशाली ओपनर बल्लेबाज है. वह टेस्ट क्रिकेट में तो खुद को साबित कर चुके हैं, लेकिन वह अबतक लिमिटेड ओवर में भारत के लिए नहीं खेल पाए है.
पृथ्वी शॉ के पास मौका होगा, कि वह दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हुए आईपीएल 2019 में अच्छा प्रदर्शन करें और भारत की लिमिटेड ओवर टीम में अपनी जगह बना ले.
शुभमन गिल

शुभमन गिल को न्यूजीलैंड दौरे पर मौका मिला था, लेकिन वह खुद को साबित नहीं कर पाए थे. हालाँकि, आईपीएल 2019 में केकेआर के लिए खेलते हुए अगर वह शानदार प्रदर्शन करते है, तो भारत की लिमिटेड ओवर टीम में उनकी वापसी हो सकती है.
मयंक अग्रवाल

मयंक अग्रवाल लगातार घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वह आईपीएल 2019 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए नजर आयेंगे.
अगर वह आईपीएल 2019 में अच्छा प्रदर्शन करते है, तो उनके पास भी भारत की लिमिटेड ओवर टीम में अपनी जगह बनाने का मौका होगा.
मनीष पांडे

मनीष पांडे पिछले काफी समय से भारत की टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के इस स्टार बल्लेबाज के पास आईपीएल 2018 में शानदार प्रदर्शन कर भारत की टीम में जगह बनाने का मौका होगा. अगर उनका प्रदर्शन आईपीएल 2019 में अच्छा रहता है, तो उनका नाम विश्व कप 2019 की टीम में भी आ सकता है.
जयदेव उनादकट

जयदेव उनादकट आईपीएल 2019 के सबसे महंगे खिलाड़ी है. उन्हें राजस्थान रॉयल की टीम ने 8.4 करोड़ की कीमत में खरीदा है.
जयदेव उनादकट पिछले काफी समय से भारत की टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन अगर उनका आईपीएल 2019 अच्छा जाता है, तो वह भी भारत की लिमिटेड ओवर टीम में अपनी जगह बना सकते हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post ये 5 खिलाड़ी आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम इंडिया में पक्की कर सकते हैं अपनी जगह appeared first on Sportzwiki.