Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चेन्नई सुपर किंग्स के 5 खिलाड़ी जो भारतीय टीम में रहे फ्लॉप

इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे बेहतरीन लीग मानी जाती है। इसमें भारतीय युवा खिलाड़ियों को निखरने का मौका मिलता है। इस टूर्नामेंट में भारत को जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ी दिए हैं। वहीं कई खिलाड़ी आईपीएल में किये अपने प्रदर्शन को नहीं दोहरा पाए।

आज हम आपको 5 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया लेकिन भारतीय टीम में वह नहीं चले।

आईये आपको उन्हीं के बारे में बताते हैं:

5. पवन नेगी

आईपीएल और चैंपियंस लीग टी-20 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन करने के बाद पवन नेगी को भारत के लिए डेब्यू का मौका मिला था। एशिया कप 2016 में उन्होंने यूएई के खिलाफ डेब्यू किया था।

इस मैच में तीन ओवर में 16 रन देकर उन्होंने एक विकेट लिया था। इसके बाद आईपीएल और घरेलू मैचों में उनका प्रदर्शन नीचे गया और फिर कभी टीम में जगह नहीं मिली।

4. सुदीप त्यागी

उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज सुदीप त्यागी ने आईपीएल 2009 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बाद उन्हें भारतीय टीम में खेलने का मौका मिला।

त्यागी ने भारत के लिए चार वनडे मैचों में तीन विकेट लिया। उन्होंने भारत के लिए अपना अंतिम मैच 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में खेला था।

3. मनप्रीत गोनी

आईपीएल 2008 में चेन्नई के लिए खेलते हुए पंजाब के तेज गेंदबाज मनप्रीत गोनी ने 16 मैच में 7.38 की इकॉनमी से रन देकर 17 विकेट लिए थे। उसके बाद उन्हें उसी साल एशिया कप में डेब्यू का मौका मिला।

पहले मैच में उन्होंने हांगकांग के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की और 5 ओवर में सिर्फ 11 रन दिए। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे मैच में उन्हें 8 ओवर में 65 रन पड़ गये। इसके बाद से उन्हें दोबरा कभी भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिला।

2. सुब्रमण्यम बद्रीनाथ

आईपीएल 2008 से 2013 तक चेन्नई सुपर किंग्स के प्रमुख बल्लेबाज रहे सुब्रमण्यम बद्रीनाथ घरेलू मैचों के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते थे। भारत के लिए उन्हें दो टेस्ट, सात वनडे और एक टी-20 मैच खेलने का मौका मिला।

टेस्ट में उन्होंने 21 की औसत से 63 रन बनाये वहीं वनडे में करीब 16 की औसत और 46 की स्ट्राइक रेट से 79 रन बनाये।

1. मोहित शर्मा

मोहित शर्मा को ऊपर के अन्य सभी खिलाड़ियों से ज्यादा मैच खेलने का मौका मिला। उन्हें इस साल भी नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा है। आईपीएल 2013 में 15 मैच में 20 विकेट लेने वाले मोहित शर्मा को इसी साल जिम्बाब्वे में डेब्यू का मौका मिला।

आईपीएल 2014 में उन्होंने पर्पल कैप भी जीता और विश्व कप में भारत के प्रमुख गेंदबाज थे। लेकिन उसके बाद उनके प्रदर्शन में काफी गिरावट आई। अपने अंतिम मैच में उन्होंने 7 ओवर में 84 रन दे दिए थे।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post चेन्नई सुपर किंग्स के 5 खिलाड़ी जो भारतीय टीम में रहे फ्लॉप appeared first on Sportzwiki.