भारतीय टीम न्यूजीलैंड के साथ सीरीज के बाद विश्व कप से पहले सिर्फ पांच मैच खेलने वाली है. टीम इंडिया विश्व कप की तैयारी में लग गई है. विराट कोहली एक मजबूत भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड जाना चाहेंगे. जो 2011 के विश्व कप में भारतीय टीम की जीत को दोबारा दोहरा सके. पिछली बार हुए 2015 के विश्व कप में हम ऑस्ट्रेलिया के हाथ सेमीफाइनल में हार कर बाहर हो गए थे.
इस बार भारतीय टीम से बहुत उम्मीदें हैं. टीम बहुत मजबूत दिख रही है. इस बार क्रिकेट के दिग्गज भारतीय टीम को विश्व कप जीतने का दावेदार बता रहे हैं. आइए आपको ऐसे ही 6 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं. जिनकी वजह से भारतीय टीम इस बार का विश्व कप जीत सकती है.
1. रोहित शर्मा

भारतीय टीम का ये सलामी बल्लेबाज शानदार फॉर्म में है. पिछले कुछ दिनों से गेंदबाजों के लिए रोहित शर्मा आतंक बनकर आए हैं. उन्होंने हर देश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है. एशिया हो या एशिया के बाहर इस खिलाड़ी का बल्ला जमकर बोला है. पिछले 10 सीरीज में उन्होंने हर सीरीज में भारत के लिए शतक बनाया है.
2. विराट कोहली

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय विश्व के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं. अगर ये बल्लेबाज फॉर्म में रहा तो भारतीय क्रिकेट से कोई भी विश्व कप नहीं छीन सकता. कोहली ने अब तक 39 शतक जड़ दिए हैं. वो 2015 विश्व कप के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.
3.महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम का ये पूर्व कप्तान अपनी खोई हुई फॉर्म पा चुका है. इसके अनुभव की भारतीय टीम की बहुत जरूरत है. विकेट के पीछे इनसे बेहतर और कोई खिलाड़ी इस समय पूरे विश्व में नहीं है. ये इनका आखिरी विश्व कप भी साबित हो सकता है. ये जिस तरह से फिनिश करते हैं उसकी भी भारतीय टीम को जरूरत है.
4. शिखर धवन

भारतीय टीम का ये सलामी बल्लेबाज आईसीसी टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में होता है. भारतीय टीम के अगर टॉप तीन बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हो तो भारतीय टीम से कोई मैच नहीं छीन सकता.
5. कुलदीप यादव

भारतीय टीम का ये लेग स्पिन गेंदबाज किसी भी टीम के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकता है. पिछले दो तीन साल में इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है. पिछले कुछ दिनों में भारतीय टीम की जीत का इनका बहुत बड़ा योगदान रहा है.
6. जसप्रीत बुमराह

भारतीय टीम का तेज गेंदबाज शानदार फॉर्म में है. अगर भारतीय टीम को विश्व कप जितना है. तो इनका फॉर्म में होना बहुत जरूरी है. ये शुरू के ओवर में भी शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं और आखिरी के ओवरों में भी. अगर ये 6 खिलाड़ी अगर टीम में रहें तो भारत को जीत जरूर मिल सकती है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post अगर इन 6 खिलाड़ियों ने दिया भारत को धोखा तो टूट सकता है भारत के विश्वकप 2019 जीतने का सपना appeared first on SportzWiki Hindi.