इनदिनों देश में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेली जा रही है. इस टूर्नामेंट के दूसरे दिन शुक्रवार को एक मुकाबला झारखंड और जम्मू कश्मीर की टीम के बीच खेला गया.
इस मुकाबले को झारखंड की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 9 विकेट से जीत लिया और टूर्नामेंट में लगातार अपनी दूसरी जीत हासिल की है. गुरूवार को झारखंड की टीम ने मौजूदा चैंपियन दिल्ली को हराया था.
कप्तान ईशान किशन के शानदार शतक के दम पर झारखंड ने जीता मैच

झारखंड टीम के कप्तान व विकेटकीपर ईशान किशन ने अपने शानदार शतक के दम पर झारखंड की टीम को जीत दिलाई है. पहले खेलते हुए जम्मू कश्मीर ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 168 रन का स्कोर खड़ा किया था.
इस स्कोर को झारखंड की टीम ने अपने कप्तान ईशान किशन के शतक दम पर 1 विकेट खोकर मात्र 16.4 ओवर में हासिल कर लिया. कप्तान व विकेटकीपर ईशान किशन ने 55 गेंदों पर 100 रन की नाबाद पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 8 चौके और 7 छक्के लगाये.
पहले भारतीय खिलाड़ी बने बतौर कप्तान व विकेटकीपर शतक लगाने वाले

ईशान किशन पहले ऐसे भारतीय बने है, जिन्होंने बतौर कप्तान और विकेटकीपर टी-20 क्रिकेट में शतक लगाया है. यह उपलब्धि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी अपने करियर में कभी हासिल नहीं कर पाये.
भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

जिस तरह से लगातार ईशान किशन घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. उसे देखते हुए कहा जा सकता है, कि वह अपनी जगह भारत की टीम में जल्द बना सकते हैं.
ईशान किशन 57 टी-20 मैचों में अबतक 24.41 की औसत से 1294 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनका 131.23 का स्ट्राइक रेट रहा है.
वह 45 लिस्ट ए के मैचों में 40.24 की शानदार औसत से 1650 रन बनाये हुए हैं. 40 प्रथम श्रेणी मैचों में वह 39.04 की औसत से 2538 रन बना चुके हैं. उनके खेल में लगातार सुधार हो रहा है. वह एक अच्छे विकेटकीपर भी है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post 6 6 6 6 6 और 4 4 4 4 4 4 के साथ ईशान किशन ने खेली टी-20 की तेज शतकीय पारी, किया कुछ ऐसा जो आज तक हासिल नहीं कर सके महेंद्र सिंह धोनी appeared first on Sportzwiki.