स्पोर्ट्स डेस्क। करीब 6 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार वापसी करने वाले क्रिस गेल ने मैदान पर आते ही 'आतंक' मचा दिया। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में उन्होंने 135 रन की तूफानी पारी खेलकर क्रिकेट जगत को भी हैरान कर दिया। वेस्टइंडीज के ब्रिजटाउन में पहला वनडे मैच खेला गया। जिसमें वेस्टइंडीज भले ही मैच 6 विकेट से हार गई लेकिन गेल की तूफानी पारी की क्रिकेट जगत में जमकर चर्चा हो रही है। उन्होंने 129 गेंद पर 12 छक्कों और 3 चौको की मदद से 135 रन जड़ दिए।
इसी के साथ वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी भी बन गए। इस मैच से पहले गेल और शाहिद अफरीदी 476 छक्कों के साथ पहले स्थान पर थे। पाकिस्तातन के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने 27 टेस्ट में 52 छक्के, 398 वनडे में 351 छक्के और 99 टी20I में 73 छक्के अपने नाम किए हैं। वहीं क्रिस गेल की बात करें, तो 103 टेस्ट मैच खेलकर 98 सिक्स, 285वें वनडे में 275+12= 287 छक्के और 56 टी20I में 103 छक्के जड़े हैं।
Chris Gayle Huges Sixes vs Eng in 1st ODI @aaliaaaliya pic.twitter.com/SfRkRm4Qaw
— H Studio (@Hstudio18) February 21, 2019
बता दें, पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने 361 रनो का विशाल लक्ष्य रखा। वहीं इंग्लैंड ने जेसन रॉय (123) और जो रूट (102) के शतकों के दमपर 48.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 361 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया। पहले वनडे में कुल 29 छक्के लगे जो भी एक रिकॉर्ड है।
वेस्टइंडीज ने इन टीमों के खिलाफ जड़े सबसे ज्यादा छक्के -
1. वेस्टइंडीज - इंग्लैंड के खिलाफ - 23 छक्के (2019)
2. न्यूजीलैंड - वेस्टइंडीज के खिलाफ - 22 छक्के (2014)
3. इंग्लैंड - ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ - 21 छक्के (2018)
4. दक्षिण अफ्रीका - भारत के खिलाफ - 20 छक्के (2015)
यह भी पढ़े:-
पांच ओलंपिक गोल्ड जीतने वाली मिसी फ्रेंकलिन ने कहा- हिंदू ग्रंथों से मिलती है मानसिक शांति
पंजाब-राजस्थान के बाद अब HP क्रिकेट संघ ने हटाईं पाकिस्तान क्रिकेटरों की तस्वीरें
आईपीएल से पहले युवराज सिंह ने मारा हैरान कर देने वाला छक्का, देखें वीडियो
Herald