इंटरनेट डेस्क। मैरीकॉम भारत की महिला मुक्केबाज है। भारत की इस महिला मुक्केबाज ने अपने शानदार पंच से कई दिग्गज खिलाड़ियों को चित किया है। उनके इस शानदार प्रदर्शन का हाल ही में उन्हें बड़ा इनाम मिला है।
जवानों की शहादत को विराट का सलाम, शहीदों के सम्मान में कप्तान कोहली ने किया ये 'विराट' फैसला
भारत की इस महिला मुक्केबाज को हाल ही में दुनिया की बड़ी कंपनी प्यूमा ने इनाम दिया है। जी हां, प्यूमा कंपनी ने भारत की इस छ: बार की विश्व चैंपियन को अपना ब्रांड दूत नियुक्त किया है। मैरीकॉम को सोमवार को प्यूमा कंपनी ने दो साल के लिए अपना ब्रांड दूत नियुक्त किया।
ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप में दर्शकों को नहीं देखने को मिलेगा भारत-पाक मैच!
इसी के साथ ही मैरीकॉम महिला ट्रेनिंग वर्ग में प्यूमा की भारत में नई ब्रांड दूत होगी और वह देश में मार्केटिंग अभियान में ब्रांड का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्यूमा की ब्रांड दूत बनने के बाद मैरीकॉम ने कहा कि खेलों का सामान बनाने वाली दुनिया की बड़ी कंपनी प्यूमा का ब्रांड दूत बनने पर काफी गर्व महसूस हो रहा है और इसके लिए मैं प्यूमा को धन्यवाद देती हूं। इसी के साथ मैरीकॉम ने ये भी कहा कि एक ब्रांड के रूप में प्यूमा ने हमेशा महिला का समर्थन और उनकी हौसला अफजाई की है, जिसके कारण यह पूरी तरह से मेरे लिए फिट है। आपको बता दें कि मैरीकॉम ओलंपिक में भी भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी है।
विश्व के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने किया संन्यास का ऐलान, ये टूर्नामेंट होगा आखिरी