Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंडिया ए ने इंग्लैंड लायंस को पारी व 68 रन से हराया, चमका मुंबई इंडियंस का ये खिलाड़ी

इंग्लैंड लायंस और इंडिया ए के बीच मैसूर में खेला गया दो मैचों की अनधिकारिक टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच इंडिया की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर पारी व 68 रन से जीत लिया है और साथ ही इस सीरीज  को भी 2-1 के अंतर से जीत लिया है.

बता दें, कि सीरीज का पहला टेस्ट मैच ड्रा हो गया था. वहीं इससे पहले खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज को 4-1 के अंतर से जीत लिया था.

इंडिया ए ने अपनी पहली पारी में बनाये थे 392 रन 

इस मैच का टॉस इंडिया ए की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान केएल राहुल और अभिमन्यु इश्वरन ने अपनी टीम को शानदार शुरूआत दी थी और कुल 178 रन की साझेदारी कर डाली थी.

केएल राहुल ने 81 रन पहली पारी में इंडिया के लिए बनाये थे. वहीं अभिमन्यु इश्वरन ने 117 रन का शानदार शतक लगाया था.

इन दोनों खिलाड़ियों की शानदार पारियों के दम पर भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 392 रन का स्कोर बनाने में कामयाब रही थी. प्रियंक पंचाल ने भी टीम के लिए 50 रन का योगदान दिया था.

इंग्लैंड लायंस पहली पारी में 144, तो दूसरी पारी में 180 रन बनाकर हुई आउट 

इंग्लैंड लायंस की टीम अपनी पहली पारी में मात्र 144 रन पर आउट हो गई थी और पहली पारी के आधार पर इंडिया ए की टीम को 248 रन की मजबूत बढ़त हासिल हुई थी.

कप्तान केएल राहुल ने इंग्लैंड लायंस की टीम को फाँलोऑन दिया और अपनी दूसरी पारी में भी इंग्लैंड की टीम मात्र 144 रन पर आउट हो गई.

इंग्लैंड लायंस के लिए दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 50 रन की पारी बेन डकेट ने खेली. वहीं इंडिया ए के लिए दूसरी पारी में 31 रन देकर 5 विकेट हासिल किये.

यहाँ देखें मैच का पूरा स्कोरकार्ड

scorecard image credit cricbuzz

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post इंडिया ए ने इंग्लैंड लायंस को पारी व 68 रन से हराया, चमका मुंबई इंडियंस का ये खिलाड़ी appeared first on Sportzwiki.