ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने वाली भारतीय टीम में सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले चेतेश्वर पुजारा को एक टेस्ट बल्लेबाज के रूप में देखा जाता था. उनकी धीमी बल्लेबाजी की वजह से वो क्रिकेट के छोटे फ़ॉर्मेट नहीं खेल पाते हैं. लेकिन अब इस खिलाड़ी का एक नया रूप देखने को मिल रहा है.
आईपीएल में नहीं बिकने का गुस्सा मैदान पर निकाल रहे हैं

ये खिलाड़ी आईपीएल में नहीं बिकने का गुस्सा मैदान पर निकाल रहे हैं. सय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पुजारा के अंदर क्रिस गेल की आत्मा आ गई है. रेलवे के खिलाफ पहले मैच में शतक बनाने वाले इस खिलाड़ी ने दूसरे मैच में मध्य प्रदेश के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंद में 68 रन बना दिए.
मध्यप्रेश ने 138 रनों का दिया था लक्ष्य

मैच में मध्यप्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 138 रन ही बना पाए. जवाब में एक सौराष्ट्र की ओर से सलामी बल्लेबाजी करने आए पुजारा ने क्या गजब की बल्लेबाजी की. उन्होंने 11 चौके की मदद से 68 रन बनाए. हार्विक देसाई ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 56 रनों की पारी खेली. सौराष्ट्र ने ये मैच 6 विकेट से अपने नाम किया.
रेलवे के खिलाफ जड़ दिया था शतक

अपनी धीमी पारियों के लिए पहचाने जाने वाले भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा इस मैच में अलग ही अंदाज में नजर आए. इससे पहले कल खेले गए मैच में इस खिलाड़ी ने शतक जड़ दिया था. ओपनिंग करने उतरे पुजारा ने 61 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में ताबड़तोड़ 14 चौके और 1 छक्का लगाया था.
पुजारा के शतक की बदौलत सौराष्ट्र ने रेलवे के खिलाफ ग्रुप-सी के इस मैच में 20 ओवर में 3 विकेट पर 188 रन बनाए थे.हालांकि उनकी टीम ये मैच हार गई थी. लेकिन मध्यप्रदेश के खिलाफ दूसरे मैच में सौराष्ट्र की टीम ने शानदार जीत हासिल की है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post चेतेश्वर पुजारा के अंदर फिर आई गेल की आत्मा, तूफानी पारी खेल फिर सौराष्ट्र को दिलाया 6 विकेट से जीत appeared first on Sportzwiki.