Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुश्ताक अली ट्रॉफी : राजस्थान ने मेघालय को 72 रन से दी शिकस्त

सूरत, 22 फरवरी: राजस्थान ने अपने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर यहां जारी सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप-बी मैच में रविवार को मेघालय को 72 रन से मात दी। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 137 रन बनाया और फिर मेघालय को 65 रन पर ही ढेर दिया। मेघालय के लिए गुरिंदर सिंह ने 24 और आदित्य सिंघानिया ने 15 रन बनाए। बाकी बल्लेबाज दहांई तक भी नहीं पहुंच सके।

राजस्थान की ओर से तनवीर उन हक, नाथु सिंह और राुहल चहर ने तीन-तीन विकेट लिए।

इससे पहले, राजस्थान की ओर से कप्तान महिपवाल लोमरोर ने 47, रोबिन बिष्ट ने 38, अभिजीत तोमर ने 14 और तजिंदर सिह ने नाबाद 11 रन बनाए।

मेघालय की ओर से अभय नेगी ने दो और गुरिंदर, आदित्य तथा राज विस्वा ने एक-एाक विकेट लिए।

दूसरे मैच में तमिलनाडु ने बिहार को छह विकेट से पराजित कर दिया।

बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 131 रन का स्कोर बनाया जिसे तमिलनाडु ने 18.5 में चार विकेट खोकर पा लिया।

तमिलनाडु की ओर से एनएस चतुर्वेद ने 25, बाबा इंद्रजीत ने 46 और वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 38 रन बनाए। बिहार की ओर से कप्तान आशुतोष अमन ने दो और विशाल दास तथा विवेक कुमार ने एक-एक विकेट लिए।

ग्रुप-बी के तीसरे मैच में गुजरात ने हिमाचल प्रदेश को 70 रन से शिकस्त दी।

गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 167 रन का स्कोर बनाया और फिर हिमाचल प्रदेश को 15.1 ओवर में 97 रन पर ढेर कर दिया।

गुजरात के लिए हेमंग पटेल और हार्दिक पटेल ने तीन-तीन जबकि पीयूष चावला ने दो और अक्षर पटेल ने एक विकेट लिए।

इससे पहले गुजरात के लिए ध्रुव रावल ने 70, कप्तान प्रियांक पांचाल ने 40 और अक्षर पटेल ने 28 रन बनाए।

The post मुश्ताक अली ट्रॉफी : राजस्थान ने मेघालय को 72 रन से दी शिकस्त appeared first on Sportzwiki.