इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच अनाधिकारिक टेस्ट मैच का आयोजन हो रहा है. पहले टेस्ट में इंडिया ए ने अपनी पकड़ मजबूत बना ली है. पहले दिन इंडिया ए ने 219 रन पर एक विकेट ही खोएं थे. के एल राहुल ने फॉर्म में वापस आते हुए 88 रनों की पारी खेली. इस सीरीज के दूसरे मैच के टीम के ऐलान के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था.
बता दें, बीसीसीआई की भारतीय सीनियर चयन समिति ने गुरुवार को ही इंडिया-ए टीम का ऐलान कर दिया था लेकिन उस टीम में आवेश का नाम नहीं था. जिसके बाद जमकर विवाद हुआ. अब बीसीसीआई ने अपनी गलती सुधार ली है. उन्होंने आवेश का नाम टीम के साथ डाल दिया है.
बीसीसीआई ने अपने बयान में लिखा है,

“अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ होने वाले चार दिवसीय मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम चुनी है, सात फरवरी को जारी प्रेस विज्ञप्ति में आवेश खान का नाम गलती से छूट गया था.”
दूसरे मैच के लिए भारतीय टीम से बाहर चल रहे के एल राहुल को टीम का कप्तान बनाया गया है. टीम में पहले से ही शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, वरुण एरोन के रूप में तेज गेंदबाज मौजूद हैं. अब देखना होगा इस खिलाड़ी को आगे मौका मिलता है या नहीं. ये मैच 13 फरवरी से शुरू होगा. इस सीरीज को काफी अहम माना जा रहा है. ये सीरीज सबसे ज्यादा के एल राहुल के लिए अहम है.

दूसरे मैच के लिए ये है इंडिया ए की टीम
इंडिया ए : केएल राहुल (कप्तान), अभिमन्यू ईश्वरन, प्रियंक पांचाल, अंकित बवाने, करुण नायर, रिकी भुई, सिद्धेश लाड, केएस भरत (विकेटकीपर), शहबाज नदीम, जलज सक्सेना, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, वरुण एरोन और आवेश खान.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post 7 फरवरी को टीम घोषित करते हुए बीसीसीआई से हुई थी गलती, अब गलती सुधार इस खिलाड़ी को दिया टीम में जगह appeared first on Sportzwiki.