आईपीएल में दुनिया भर के ऑलराउंडर खिलाड़ी खेलते हुए नजर आते हैं और अपनी टीम को चैंपियन बनाने का प्रयास करते हैं. ऑलराउंडर खिलाड़ी हमेशा से ही टीम के लिए महत्वपूर्ण रहते है, क्योंकि वह बल्लेबाजी से भी टीम के लिए योगदान करते हैं और अपनी गेंदबाजी से भी टीम के लिए योगदान देते हैं.
आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में आईपीएल 2019 की 8 टीमों के 8 ऐसे ऑलराउंड खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जो अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर अपनी टीम को आईपीएल 2019 का चैंपियन बना सकते हैं.
हार्दिक पांड्या (मुंबई इंडियंस)

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2018 की मेघा नीलामी में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को 11 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा था. वह रोहित शर्मा के बाद मुंबई इंडियंस के सबसे महंगे खिलाड़ी भी है, इसलिए हार्दिक पांड्या पर टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी हमेशा से रहती है.
हार्दिक पांड्या ने 50 आईपीएल मैच में अबतक 23.79 की औसत से 666 रन बनाये हुए है. साथ ही वह 50 मैचों में अबतक अपनी टीम के लिए 28 विकेट ले चुके हैं. हार्दिक पांड्या अपने शानदार प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2019 का ख़िताब दिला सकते हैं.
शेन वाटसन (चेन्नई सुपर किंग्स)

शेन वाटसन आईपीएल इतिहास के सबसे शानदार ऑलराउंडर में से एक माने जाते हैं. वह आईपीएल के 117 मैचों में 32.42 की शानदार औसत से 3177 रन बना चुके हैं. साथ ही वह अबतक 7.93 की इकॉनामी रेट से 92 विकेट भी निकाल चुके हैं.
उन्ही के शानदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2018 का ख़िताब जीता था. शेन वाटसन के शानदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2019 भी अपने नाम कर सकती है.
आंद्रे रसेल (कोलकाता नाईट राइडर्स)

आंद्रे रसेल ने आईपीएल के 50 मैचों में 26.97 की औसत व 177.29 के शानदार स्ट्राइक रेट से 890 रन बना चुके हैं. साथ ही उन्होंने अपनी टीम के लिए 8.75 की इकॉनामी रेट से 44 विकेट भी हासिल किये है.
रसेल ने आईपीएल 2018 में शानदार प्रदर्शन किया था. वह अपने इसी प्रदर्शन को दोहराकर आईपीएल 2019 में अपनी टीम को चैंपियन बनाना चाहेंगे.
जोफ्रा आर्चर (राजस्थान रॉयल्स)

जोफ्रा आर्चर ने आईपीएल 2018 में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर 8.37 की इकॉनामी रेट से 15 विकेट हासिल किये थे. हालाँकि, बल्लेबाजी का उन्हें ज्यादा मौका नहीं मिला था. आईपीएल 2019 में राजस्थान रॉयल्स की टीम को अपने इस स्टार ऑलराउंडर से काफी उम्मीदें होगी.
मार्कस स्टोइनिस (आरसीबी)

मार्कस स्टोइनिस इस साल आरसीबी की टीम के लिए खेलेंगे. वह अबतक आईपीएल में 19 मैच खेल चुके हैं. जिसमे उन्होंने 23.82 की औसत से 262 रन बनाये हुए हैं.
वह अबतक आईपीएल में 13 विकेट भी ले चुके हैं. उनका प्रदर्शन बिग बैश लीग में भी काफी अच्छा रहा था. अब वह आईपीएल 2019 में अच्छा प्रदर्शन कर अपनी टीम को चैंपियन बना सकते है.
सैम कुरेन (किंग्स इलेवन पंजाब)
सेम कुरेन को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 7.20 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा हुआ है. यह उनका डेब्यू आईपीएल होगा. सैम कुरेन लगातार घरेलू क्रिकेट व इंग्लैंड के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.
वह एक प्रतिभाशाली ऑलराउंडर खिलाड़ी है. जो अपनी स्विंग गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान भी कर सकते हैं. वहीं बल्लेबाजी में बड़े-बड़े शॉट्स लगा सकते हैं. आईपीएल 2019 में वह अपनी टीम को चैंपियन बना सकते हैं.
विजय शंकर (सनराइजर्स हैदराबाद)

विजय शंकर वर्तमान समय में भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उनका आईपीएल रिकॉर्ड भी शानदार रहा है. वह अबतक 18 आईपीएल मैचों में 52.17 की औसत व 140.36 के स्ट्राइक रेट से 313 रन बना चुके हैं. वह आईपीएल 2019 में अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को चैंपियन बनाना चाहेंगे,
क्रिस मौरिस (दिल्ली डेयरडेविल्स)

क्रिस मौरिस दिल्ली डेयरडेविल्स के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक है. आईपीएल में उन्होंने अबतक 52 मैच खेला हैं. जिसमे उन्होंने 37.31 की शानदार औसत व 166.67 की शानदार औसत से 485 रन बनाये हुए हैं.
वहीं वह आईपीएल में अपनी टीम के लिए 56 विकेट भी हासिल कर चुके हैं. आईपीएल 2019 में दिल्ली को चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी क्रिस मौरिस के कंधो पर ही होगी.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post 8 टीमों के इन 8 ऑलराउंडरों के पास रहेगी अपनी टीम को आईपीएल 2019 का चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी appeared first on Sportzwiki.