सुरेश रैना पिछले काफी समय से भारत की टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन वह भारत के एक टी-20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ी माने जाते हैं. सुरेश रैना का टी-20 क्रिकेट का रिकॉर्ड बहुत शानदार है. अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में उन्होंने 78 मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 29.16 की औसत से 1604 रन बनाये हुए हैं. वह भारत के लिए खेलते हुए टी-20 क्रिकेट में शतक भी लगा चुके है.
रैना ने टी-20 क्रिकेट में किये अपने 8000 रन पूरे

बता दें, कि देश में इनदिनों चल रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के चौथे राउंड में अपनी टीम उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हुए सुरेश रैना ने पांडिचेरी के खिलाफ 18 गेंदों पर 12 रन बनाये अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 8000 टी-20 रन बनाने की उपलब्धि भी हासिल कर ली हैं.
8000 टी-20 रन बनाने वाले पहले भारतीय

सुरेश रैना टी-20 क्रिकेट में 8000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए है. आपकों बता दें, कि सुरेश रैना इंडियन प्रीमियर लीग में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है.
सुरेश रैना ने 176 आईपीएल मैचों में 34.37 की औसत से 4985 रन बनाए हुए हैं. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 35 अर्धशतक और एक शतक आईपीएल में लगाया हुआ हैं.
300 टी-20 खेलने वाले दूसरे भारतीय

बता दें, कि सुरेश रैना ने साथ ही 300 टी-20 मैच खेलने की उपलब्धि भी हासिल की है. वह एमएस धोनी के बाद 300 टी-20 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैं. सुरेश रैना को टी-20 क्रिकेट का अच्छा ख़ासा अनुभव हो चूका हैं. वह पिछले कई सालों से टी-20 क्रिकेट खेल रहे हैं.
भारतीय टीम में वापसी की कर रहे कोशिश

सुरेश रैना घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर वापसी की कोशिश में लगे हुए हैं. उन्होंने जुलाई 2018 में अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था. इसके बाद से उन्हें चयनकर्ता लगातार नजरंदाज कर रहे हैं.
सुरेश रैना ने भारतीय टीम के लिए अबतक 226 वनडे मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 35.31 की औसत से 5615 रन बनाये हुए हैं. उनका टेस्ट करियर इतना खास नहीं रहा हैं. उन्होंने भारत के लिए 18 टेस्ट में 26.48 की औसत से 768 रन बनाये हुए हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post कोहली-रोहित को पीछे छोड़ते हुए सुरेश रैना ने पूरे किये अपने 8000 टी-20 रन appeared first on Sportzwiki.