स्पोर्ट्स डेस्क। आपने टेस्ट की दो परियों में अब तक एक बल्लेबाज को दोहराया शतक लगाते हुए तो जरूर देखा होगा, लेकिन किसी बल्लेबाज दोनों परियों में दोहराया शतक लगाते शायद ही देखा होगा। हाल ही में श्रीलंकाई बल्लेबाज एंजेलो परेरा ने टेस्ट की दोनों परियों दोहराया शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। एंजेलो परेरा ने नॉन्डेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब (Nondescripts Cricket Club) की ओर से खेलते हुए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दो दोहरे शतक जड़ दिए।
ऐसा कारनामा लगभग 200 साल के प्रथम श्रेणी क्रिकेट इतिहास में महज दो बार हुआ है। इससे पहले साल 1938 में इंग्लैंड के बल्लेबाज आर्थर फैग ने एसेक्स के खिलाफ 244 और नाबाद 202 रनों की पारियां खेली थीं। वहीं एंजेलो परेरा ने प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब के खिलाफ पहली पारी में 201 रन, जबकि दूसरी पारी में 231 रन बनाकर यह इतिहास रचा है।
201 off 203 and 231 off 268 - Angelo Perera becomes just the second player to hit two double-centuries in a first-class match! https://t.co/kriR6mC3uZ
— ICC (@ICC) February 4, 2019
एंजेलो परेरा के इस कारनामे की पूरे क्रिकेट जगत में चर्चा हो रही है। वहीं बता दें, ऑलराउंडर एंजेलो परेरा का इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने जुलाई 2013 में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था और कुल चार मैच (8 रन, कोई विकेट नहीं) खेले। उसी साल मार्च में टी-20 इंटरनेशनल में पदार्पण करते हुए वह दो मैच (4 रन, कोई विकेट नहीं) खेले। लेकिन परेरा के पास 97 फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने का अनुभव है।
यह भी पढ़े:-
AUS vs SL: स्टार्क के तूफान में उड़ा श्रीलंका, दूसरा टेस्ट 366 रनों से जीता
कतर ने चैंपियन जापान को मात देकर पहली बार जीता एशिया कप का खिताब
SA vs PAK: साउथ अफ्रीका ने रोका पाकिस्तान के जीत का सिलसिला, मिलर ने खेली धमाकेदार पारी
Herald