Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फिल्म 83 में ये अभिनेता निभाएगा लिटिल मास्टर की भूमिका

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड में इन दिनों बॉयोपिक का दौर चल रहा है। अब आपको 1983 में पहला विश्वकप जीताने वाले पूर्व दिग्गज कप्तान कपिल देव पर भी बॉयोपिक नजर आएगी। कपिल देव की इस बॉयो​पिक का नाम 83 है।

रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय ने पहले ही दिन इतने करोड़ का कलेक्शन कर चौंकाया

कपिल देव की भूमिका में रणवीर सिंह नजर आएगे। वहीं अब यह भी तय हो गया है कि स्टार बल्लेबाज सुनील गावस्कर की भूमिका कौन निभाएगा। इसके लिए मीडिया से जानकारी मिल रही हैं कि सुनील गावस्कर के किरदार की भूमिका में बॉलीवुड अभिनेता ताहिर राज भसीन नजर आने वाले है।

अब बॉलीवुड की ये अदाकारा अपने जीवन पर आधारित फिल्म का करेंगी निर्देशन

आपको बता दें कि ताहिर राज भसीन ने फिल्म किस्मत लव पैसा दिल्ली से बॉलीवुड में एंट्री की थी। लेकिन ताहिर को बॉलीवुड में पहचान फिल्म मर्दानी से मिले। फिल्म मर्दानी में ताहिर ने विलेन की भूमिका निभाई थी। ताहिर राज भसीन ने मंटो और फोर्स-2 में भी काम किया है। आपको बता दें कि कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 83 में एक के बाद एक किरदार की एंट्री हो रही है। 1983 के विश्वकप की कहानी पर आधारित इस फिल्म में क्रिकेटर संदीप पाटिल के बेटे चिराग पाटिल और अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बाद अब ताहिर राज भसीन भी शामिल हो गए हैं। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने 1983 विश्वकप के फाइनल मुकाबलें में कपिल देव की कप्तानी में दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम को धूल चटा कर इतिहास रचने में सफल रही।