Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुश्ताक अली ट्रॉफी : मुंबई ने मध्य प्रदेश को 8 विकेट से हराया

इंदौर, 24 फरवरी: श्रेयस अय्यर (नाबाद 103) के शानदार शतक की मदद से मुंबई ने यहां जारी सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप-सी मैच में रविवार को मध्य प्रदेश को आठ विकेट से हरा दिया। मध्य प्रदेश ने बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 143 रन का स्कोर बनाया, जिसे मुंबई ने 16 ओवर में ही दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। अय्यर ने 55 गेंदों पर पांच चौके और 10 छक्के लगाए। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 39 रन बनाए।

इससे पहले मध्य प्रदेश की टीम 19.3 ओवर में 143 रन पर सिमट गई। टीम के लिए कप्तान रजत पाटिदार ने 47, वेंकटेश अय्यर ने 29 और पार्थ साहनी ने 28 रन बनाए।

मुंबई के लिए तुषार देशपांडे ने चार और शम्स मुलानी, धवल कुलकर्णी तथा शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए।

दूसरे मैच में सौराष्ट्र ने पंजाब को आठ विकेट से मात दी। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 122 रन का स्कोर बनाया। युवराज सिंह ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए।

सौराष्ट्र ने इस लक्ष्य को 17.4 ओवर में दो विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। सौराष्ट्र के लिए रोबिन उथप्पा ने 54 और चेतेश्वर पुजारा ने नाबाद 42 रन बनाए।

ग्रुप-बी के तीसरे मैच में रेलवे ने गोवा को 8 विकेट से मात दी। गोवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 164 रन का स्कोर बनाया। रेलवे ने इस लक्ष्य को 17.3 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

रेलवे के लिए प्रथम सिंह ने नाबाद 60 और म्रुणल देवधर ने 82 रन की पारी खेली। उनके अलावा प्रशांत अवस्थी ने 17 रन का योगदान दिया।

The post मुश्ताक अली ट्रॉफी : मुंबई ने मध्य प्रदेश को 8 विकेट से हराया appeared first on Sportzwiki.