स्पोर्ट्स डेस्क। ऑलराउंडर मोहम्मद नबी की 81 रन की विस्फोटक पारी और लेग स्पिनर राशिद खान की हैटट्रिक से अफगानिस्तान ने आयरलैंड का 3-0 से किया क्लीन स्वीप किया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने आयरलैंड के सामने सात विकेट के नुकसान पर 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। अफगानिस्तान के लिए ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने 36 गेंदों पर छह चौके और सात छक्के की मदद से 81 रनों की पारी खेली।
अफगानिस्तान के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड टीम आठ विकेट पर 178 रन ही बना पाई। आयरलैंड टीम की राशिद खान ने अकेले कमर तोड़ दी। राशिद खान ने 27 रन देकर 5 विकेट झटके। इसके साथ ही वह टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट में 4 गेंदों पर 4 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी बन गए हैं।
राशिद ने 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर आयरलैंड टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले केविन ओ ब्रायन (47 गेंदों पर 74 रन) को आउट किया और फिर अपने अगले ओवर की तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर एक तरफा जीत पक्की कर दी। इस तरह से राशिद ने लगातार चार गेंदों पर चार विकेट लिये। इस तरह अफगानिस्तान ने 32 रन से जीत हासिल की।
यह भी पढ़े:-
IND vs AUS 1st T20: जीत की दहलीज पर पहुंचकर हारा भारत, जानिए आखिरी ओवर का हाल
WI v ENG 2nd ODI: वेस्टइंडीज को 5 साल बाद नसीब हुई जीत, हेटमेयर ने जड़ा शतक
IND vs AUS 1st T20 : भारत की तरफ से इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
Herald