स्पोर्ट्स डेस्क। केनबरा टेस्ट में श्रीलंका को 366 रनों हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली है। ऑस्ट्रेलिया के 516 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका टीम ने चौथे दिन की शुरुआत बिना कोई विकेट खोए 17 रन से की और पूरी टीम 51 ओवर में सिर्फ 149 रन पर सिमट गई। दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने 46 रन देकर पांच झटके। उनकी घातक गेंदबाजी के आगे कोई श्रीलंकाई बल्लेबाज नहीं टिक पाया। यही नहीं उन्होंने दूसरे टेस्ट में 100 रन देकर कुल 10 विकेट लिए है, जिसके लिए उन्हें मैच ऑफ द मैच भी चुना गया।
वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 15 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। आपको बताते चले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 543 रन बनाकर घोषित की थी, जिसके जवाब में श्रीलंका 215 रनों पर ढेर हो गया था। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट पर 196 रन बनाकर घोषित करते हुए श्रीलंका को 516 रनों का विशाल लक्ष्य दिया।
Australia seal series 2-0 after Mitchell Starc and Pat Cummins shoot out Sri Lanka for 149 on fourth day. #AUSvSL REPORT https://t.co/eJAkzGLv9C pic.twitter.com/VnLmtgurk4
— ICC (@ICC) February 4, 2019
जिसके जवाब वह 149 रन पर सिमट गई। श्रीलंका के लिए मात्र कुशल मेंडिस ने सर्वाधिक 42 रनों की पारी खेली। मेंडिस के अलावा सिर्फ सलामी बल्लेबाज लाहिरू थिरिमाने ही 30 रन बना पाए, बाकि सभी बल्लेबाज रन बनाने में नाकामयाब रहे बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट पारी और 40 रनों से जीता था। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती है।
यह भी पढ़े:-
IND vs NZ: न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने 4-1 से जीती वनडे सीरीज
कतर ने चैंपियन जापान को मात देकर पहली बार जीता एशिया कप का खिताब
SA vs PAK: साउथ अफ्रीका ने रोका पाकिस्तान के जीत का सिलसिला, मिलर ने खेली धमाकेदार पारी
Herald