स्पोर्ट्स डेस्क। बाउंसर क्रिकेट खिलाड़ियों के एक बड़ी परेशानी बनती जा रही है। आये दिन बाउंसर से बल्लेबाजों के घायल होने की खबरे आ रही है। अब हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच यह घटना घटी है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस की एक बाउंसर गेंद पर श्रीलंकाई बल्लेबाज दिमुथ कुरुनारत्ने बुरी तरह घायल हो गए। दिमुथ कुरुनारत्ने के हैलमेट के पीछे बाउंसर लगी जिससे वो बुरी तरह घायल हो गए।
पैट कमिंस श्रीलंका की पहली पारी का 31वां ओवर कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक गेंद 142 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से फेंकी जो सीधे जाकर करुणारत्ने के गर्दन के ऊपर लगी। गेंद लगने के बाद वो मैदान पर ही गिर गए। मैदान पर तुरंत मेडिकल टीम आई और चोट को गंभीर मानते हुए उन्हें स्ट्रेचर पर लेटाकर मैदान से बाहर ले गए। डॉक्टरों की एक टीम ने कुरुनारत्ने को एम्बुलेंस के जरीए अस्पताल पहुंचाया।
— Mr Gentleman (@183_264) February 2, 2019
आपको जानकारी में बता दें कि पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के 534 रनों के जवाब में खेलने उतरी श्रीलंका ने बिना कोई विकेट गंवाए 82 रन बना लिए थे। कुरुनारत्ने ने लिहारू थिरीमाने के साथ मिलकर टीम को शानदार शुरुआत दी। वो 46 रन बनाकर खेल रहे थे। उनके बाउंसर लगने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़े:-
कतर ने चैंपियन जापान को मात देकर पहली बार जीता एशिया कप का खिताब
WIvENG: रोच और गैब्रिएल की घातक गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड की पहली पारी 187 रन पर ढेर
ICC विश्वकप 2019: अभ्यास मैचों का कार्यक्रम हुआ जारी, भारत का होगा इन देशों से मुकाबला
Herald