इंटरनेट डेस्क। अजय जड़ेजा भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी है। भारत के इस दिग्गज ने कई अहम मुकाबलों में टीम इंडिया को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। पूर्व क्रिकेटर आज अपना 48वॉ जन्मदिन मना रहा है। आपको बता दें कि अजय जड़ेजा का जन्म 1 फरवरी 1971 को गुजरात के जामनगर में हुआ था।
मोदी सरकार ने अपने अंतिम बजट में बॉलीवुड को भी दिए ये दो बड़े तोहफे
अजय जड़ेजा ने अपने जमाने में सुर्खियों में छाए रहते थे। आपको बता दें कि इस दिग्गज क्रिकेटर का बॉलीवुड की हसीन व खूबसूरत अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ भी अफेयर रह चुका था। दोनों के अफेयर की चर्चा बॉलीवुड के गलियारों में खूब रही है। आपको बता दें कि दिग्गज क्रिकेटर्स और खूबसूरत अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की मुलाकात एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। हालांकि दोनो का अफेयर ज्यादा नहीं चल पाया और जडेजा ने एक पॉलिटिशियन की बेटी से शादी कर ली। उसके बाद माधुरी ने नेने से शादी कर ली।
आपको बता दें कि अजय जडेजा ने 1992 से लेकर 2000 तक भारत के लिए खूब क्रिकेट खेली है। अजय जड़ेजा ने इस दौरान 15 टेस्ट मैच और 196 एकदिवसीय मैच खेले। जड़ेजा ने वनडे में 6 शतक और 30 शतक भी लगाए है। लेकिन जड़ेजा को मैच फ़िक्सिंग के कारण 5 वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। साथ ही आपको बता दें कि क्रिकेट ये स्टार बॉलीवुड में भी अपने अभिनय का प्रदर्शन कर चुका है। अजय जड़ेजा ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में भी काम किया है।