इंटरनेट डेस्क। भुवनेश्वर कुमार भारतीय टीम के प्रमुख गेंदबाज है। भुवनेश्वर कुमार भारत के टेस्ट, वनडे और टी20 के प्रमुख गेंदबाज है। भारत का ये दिग्गज गेंदबाज आज अपना 29वां जन्मदिन मना रहा है। भुवनेश्वर कुमार का जन्म 5 फरवरी 1990 को मेरठ उत्तरप्रदेश में हुआ था।
भुवनेश्वर कुमार ने कई अहम मुकाबलों में टीम इंडिया को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। आपको बता दें कि भारत के इस प्रमुख तेज गेंदबाज का राजस्थान के करौली के कैमरी गांव से भी संबंध रहा है। भुवनेश्वर कुमार दाँयें हाथ की मध्यम तेज स्विंग गेंदबाज़ी करने के साथ ही मध्यक्रम में दाँयें हाथ से बल्लेबाजी भी करते हैं जो उन्हें एक हरफ़नमौला क्रिकेट खिलाड़ी बनाता है। भुवी ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड बनाए है। आपको बता दें कि भुवनेश्वर कुमार एकमात्र ऐसे गेंदबाज है जिन्होंने भारतरत्न सचिन तेंदुलकर को प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शून्य पर आउट किया। भुवी ने 2008—09 में सचिन को रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में शून्य पर पवेलियन लौटाया।
साथ ही आपको बता दें कि भुवनेश्वर भारत के पहले ऐसे गेंदबाज है जिन्होंने क्रिकेट के तीनों फार्मेट में अपना पहला विकेट बल्लेबाज को बोल्ड आउट करके प्राप्त किया है। भुवनेश्वर कुमार ने टेस्ट में डेविड वॉर्नर, एकदिवसीय मैच में मोहम्मद हफीज और टी20 में नासिर जमशेद को पहली गेंद पर बोल्ड आउट किया है। इसी के साथ भुवनेश्वर कुमार भारत के पहले गेंदबाज है जिन्होंने साउथ अफ्रीका दौरे पर तीनों प्रारूप में एक पारी में पांच विकेट लेने का कीर्तिमान भी स्थापित किया है। भुवनेश्वर कुमार का आईपीएल में शानदार रिकॉर्ड है। भुवी ने आईपीएल में लगातार 2 बार पर्पल कैप जीतने में कामयाबी हासिल की है। भुवनेश्वर कुमार इस समय न्यूजीलैंड दौरें पर अपनी गेंदबाजी के जलवे बिखेर रहा है।