भारत को 24 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज और पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. इस सीरीज से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है.
दरअसल, भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी चोट की वजह से इस पूरी सीरीज से बाहर हो गये हैं. वह वनडे और टी-20 दोनों सीरीज में नहीं खेलेंगे. उनकी लोअर बैक में परेशानी है.
एनसीए में तीन हफ्ते तक हार्दिक पर रखी जाएगी निगरानी

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए, बीसीसीआई के सूत्रों ने कहा है, कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को क्रिकेट के मैदान पर वापसी के लिए अपने कोर को मजबूत करने की आवश्यकता है, इसके लिए उन्हें एनसीए में कुछ कोर ट्रेनिंग भी कराई जाएगी. इसके लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में उनके लिए एक विशिष्ट दिनचर्या निर्धारित की जाएगी.
मांसपेशियों को मजबूत करना महत्वपूर्ण

बीसीसीआई के सूत्र ने अपने बयान में हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, “उसे अपनी मुख्य मांसपेशियों पर काम करने की आवश्यकता है. डॉक्टरों ने महसूस किया कि उनके लिए अपनी मुख्य मांसपेशियों को मजबूत करना महत्वपूर्ण है.
एनसीए में हार्दिक पांड्या के लिए एक रूटीन तैयार किया जाएगा, जिसका वह अगले तीन सप्ताह तक पालन करेंगे. कोर एक खिलाड़ी के शरीर के अभिन्न अंगों में से एक है और इसे अपने सबसे अच्छे आकार में रहने की आवश्यकता है.
तीन सप्ताह बाद लिया जायेगा आईपीएल में खेलने या ना खेलने पर फैसला

जब पूछा गया, कि हार्दिक पांड्या इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर हो सकते है, तो उन्होंने कहा, “तीन सप्ताह के बाद ही इस पर फैसला किया जायेगा. वर्तमान में इस बारे में बोलना काफी जल्दी होगा.
एनसीए में तीन सप्ताह के प्रशिक्षण के बाद, वह एक बार फिर एक फिटनेस परीक्षण से गुजरेंगे, इस टेस्ट के बाद ही उनके आईपीएल में खेलने का फैसला लिया जायेगा. अगर वह उस टेस्ट को पास करेंगे, तो वह निश्चित रूप से आईपीएल में खेलेंगे.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post ऑस्ट्रेलिया सीरीज से बाहर होने के बाद अब चोटिल हार्दिक के आईपीएल खेलने पर भी लटकी तलवार, BCCI ने सुनाया अपना अंतिम फैसला appeared first on Sportzwiki.