Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टंडन ने सीटल ओपन खिताब जीता

सीटल (अमेरिका)
भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी रमित टंडन ने यहां पीएसए चैलेंजर स्क्वाश टूर पर मिस्र के मोहम्मद अल शरबिनी को फाइनल्स में हराकर सीटल ओपन खिताब अपने नाम कर लिया। फरवरी में जारी ताजा सूची में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 58वीं रैंकिंग हासिल करने वाले शीर्ष वरीय भारतीय ने शनिवार को 11-4, 11-7, 2-11, 11-2 से जीत हासिल कर साल में अपना पहला पीएसए खिताब जीता। यह उनके करियर का कुल चौथा खिताब है। टंडन फाइनल तक जोश में भरे हुए थे और केवल तीसरे गेम में ही हिचकिचाहट भरे कुछ क्षण दिखायी दिये। मिस्र के खिलाड़ी ने तीसरे गेम में वापसी की। पर बेहतरीन स्ट्रोक से इस भारतीय ने दबदबा बनाये रखा और अंत में जीत टंडन के नाम रही।