खेल डेस्क। इंग्लैंड में आईसीसी वनडे विश्व कप शुरू होने में अब कुछ महीने ही बचे हैं। अब पूर्व दिग्गज खिलाडिय़ों द्वारा विश्व कप जीत के दावेदारों के लिए कयास लगाने शुरू कर दिए गए हैं। इस टूर्नामेंट के लिए कई दिग्गज खिलाडिय़ों की फेवरेट टीम भारत बनी हुई हैं।
कप्तान विराट सचिन, धोनी के बाद अब इस क्लब में शामिल होने वाले बने खिलाड़ी
अब दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर और आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेव रिचर्डसन ने भारत को वनडे विश्व कप में खिताब का प्रबल दावेदार करार दिया। रिचर्डसन का ये बयान उस समय आया जब भारतीय टीम को चौथे एक दिवसीय मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।
भारत ने लगभग 9 साल बाद फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड
डेव रिचर्डसन ने चौथे वनडे में भारतीय टीम के इस प्रदर्शन को कोई खास तवज्जो नहीं दी। उन्होंने वर्तमान भारतीय टीम को बेहद संतुलित करार देते हुए मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ विराट कोहली की टीम इंडिया को भी खिताब के दावेदारों में शामिल किया।
धोनी, विराट और रोहित नहीं ये हैं लक्ष्य का पीछा करने के मामले में सबसे सफल भारतीय खिलाड़ी
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर संवाददाता से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी विश्व कप में दस सर्वश्रेष्ठ टीमें हिस्सा लेंगी। उनके अनुसार विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन कर रही है और खिताब का दावेदार है। हालांकि उन्होंने विश्व कप जीतने वाली टीम के बारे में कोई भी भविष्यवाणी नहीं की है। उन्होंने कहा कि भविष्यवाणी करना मुश्किल है।
कोहली की अनुपस्थिति में भारत को मिली शर्मनाक हार, ये खिलाड़ी रहा मैच का हीरो